• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहम्मद कैफ ने कहा- नेटवेस्ट 2002 के फाइनल में हरभजन की सलाह ने की उनकी मदद

Desk by Desk
20/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| नेटवेस्ट सीरीज 2002 का फाइनल मैच सालों से याद किया जाता रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस फाइनल मैच में सौरव गांगुली के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड टीम को 326 रनों का पीछे करते हुए हराया था। मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने इस मैच में भारत को जीत दिलाई थी। इन दोनों ने असंभव को संभव कर दिखाया था। भारत 5 विकेट खो चुका था और क्रीज पर कैफ और युवराज थे। युवराज चौके लगाकर रन रेट को बनाए रख रहे थे और कैफ लूज गेंदों को हिट कर रहे थे, लेकिन 65 रन बनाकर युवराज आउट हो गए। जीत के लिए अभी 60 रन की जरूरत थी।

ऑस्ट्रेलिया में स्टंपिंग मिस करने के बाद भी गांगुली ने किया था सपोर्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हाल ही में याद किया कि किस तरह हरभजन सिंह ने नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल के दौरान उस संकट के समय उनकी मदद की थी। कैफ ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने कॉलम में कहा, ”मुझे याद है कि मैंने रोनी ईरानी की गेंद पर छक्का लगाया था। लेंथ ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस मैंने रिऐक्ट कर दिया था। ईरानी ऐसे गेंदबाज थे, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते थे। लेकिन यह एक तेज गेंदबाज का एटीट्यूड होता है। मुझे लगता है कि खेल में हम दोनों एक जैसे हो गए थे।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने हरभजन से अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए कहा। मैं किसी को कंफ्यूज नहीं करना चाहता था, लेकिन भज्जी ने उस क्षण मेरी मदद की। मैंने पॉल कॉलिंगवुड की गेंद को खेला। गेंद इनसाइड ऐज लेती हुई फाइन लेग पर चली गई। हमने दो रन लिए। तब भज्जी ने मुझे कहा कि क्या कर रहा है, हर गेंद पर रन लो, स्कोरबोर्ड को देखो। मुझे लगा वह ठीक थे। मुझे गेंद को देखकर खेलना चाहिए था।”

उन्होंने बताया, ”अंतिम 4 ओवरों में 25 रन की जरूरत थी। डेरेन गॉफ पर कप्तान नासिर हुसैन बहुत ज्यादा भरोसा करते थे। मैंने उनके ओवर में दो चौके लगाए, लेकिन तब भी मैं जानता था कि मैच खत्म नहीं हुआ है। तब फ्लिंटॉफ ने भज्जी को आउट कर दिया। अनिल कुंबले अंपायर के गलत फैसले के कारण पवेलियन लौट गए।”

तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी का कोविड-19 से निधन

कैफ ने कहा, ”48वें ओवर की अंतिम गेंद तक हमें जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी। मैंने गॉफ की गेंद को लिफ्ट किया। गेंद थर्ड मैन पर चौके के लिए चली गई। तब भी मैं जीत के प्रति आश्वस्त नहीं था। जहीर ने दो डॉट बाल खेलीं। मैं ड्रेसिंग रूम में आशीष नेहरा को बैठे देख सकता था। मेरे मन में हार का डर था। तीसरी गेंद पर जहीर ने सिंगल लिया। ओवर थ्रो हुई और एक पैनिक रन लिया गया और इस तरह भारत ने दो विकेट से मैच जीत लिया।”

इंग्लैंड में मिली इस यादगार जीत के बाद तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर हवा में लहराई और यह लम्हा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया।

Tags: cricketcricket news hindi cricket newsHarbhajan Singhindia vs englandlatest cricket newsLordsMohammad KaifNatWest Series 2002NatWest Series 2002 Finalsourav gangulyYuvraj Singhzaheer khanजहीर खाननेटवेस्ट सीरीज 2002नेटवेस्ट सीरीज 2002 फाइनलभारत बनाम इंग्लैंडमोहम्मद कैफयुवराज सिंहलॉर्ड्ससौरव गांगुलीहरभजन सिंह
Previous Post

पाक ओपनर आबिद अली की सिर पर लगी चोट गंभीर नहीं

Next Post

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
महेंद्र सिंह धोनी

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

यह भी पढ़ें

Sanjay Prasad

जानिए कौन हैं संजय प्रसाद, जो बन गए UP ब्यरोक्रेसी के नए शहंशाह

01/09/2022
CM Dhami

धामी ने सीएम और चीफ जजों की संयुक्त बैठक में किया प्रतिभाग

30/04/2022
GST

पॉपकॉर्न खाना हुआ महंगा…, आम आदमी पर फिर पड़ी GST की मार

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version