• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

33 साल बाद शिया मुसलमानों की मुराद हुई पूरी, लाल चौक से निकला मुहर्रम का जुलूस

Writer D by Writer D
28/07/2023
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Moharam

Moharam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में 1990 के बाद पहली बार शिया मुसलमानों का मुहर्रम (Moharam ) जुलूस श्रीनगर के लाल चौक (Lal Chowk) और आसपास के इलाकों से निकला। गुरुवार को हजारों शिया मुसलमान इस जुलूस में शामिल हुए। दरअसल 1990 में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर के लाल चौक और आसपास के इलाकों में मुहर्रम (Moharam ) के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

उपराज्यपाल ने दी अनुमति

यह प्रतिबंध कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने लगाया था लेकिन अबकी बार शिया धार्मिक गुरु ने जम्मू कश्मीर प्रशासन को मुहर्रम का जुलूस (Moharam  Procession) निकालने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिया मुसलमानों को लाल चौक के बीच से मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति दी। श्रीनगर शहर के लाल चौक इलाके के आसपास भी कई सारे शिया मुसलमान रहते हैं।

33 साल बाद मिली इजाज़त

बीते तीन दशकों से वह सरकार की तरफ से उनके जुलूस ना निकाले दिए जाने पर काफी नाखुश थे, लेकिन 33 साल बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने उनकी इस मांग को माना और मुहर्रम जुलूस के लिए लाल चौक के आसपास व्यापक इंतजाम किए गए। यहां तक की इस मुहर्रम जुलूस में शिया मुसलमानों का साथ देने के लिए श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू के साथ-साथ श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद एजाज भी इसमें शामिल हुए।

नौ अगस्त से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का होगा शुभारंभ, सीएम योगी ने कही ये बात

1990 से पहले भी मोहर्रम के दिन श्रीनगर के लाल चौक से इसी तरह मुसलमानों का जुलूस निकाला जाता था। 33 साल बाद शिया मुसलमानों की इस मुराद को पूरा करने के लिए श्रीनगर के लाल चौक में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लाल चौक से निकलने वाले मुहर्रम के इस जुलूस में कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार श्रीनगर के दिल कहलाने वाले लाल चौक में हुए इस मोहर्रम जुलूस में भाग लिया। इससे कहीं न कहीं सरकार का यह दावा भी सही साबित हुआ कि कश्मीर बदल रहा है।

Tags: Jammu-Kashmir newslal chowkmoharamMoharam ProcessionNational newsshrinagar nwes
Previous Post

नौ अगस्त से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का होगा शुभारंभ, सीएम योगी ने कही ये बात

Next Post

भारत पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
PM Modi

भारत पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Acid attack

नर्स ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तार

25/03/2021
Money

31 मार्च से पहले कर लें ये जरूरी काम, वर्ना हो सकता है नुकसान

24/03/2022
FIR

प्रधान ने देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version