• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोनालीसा कर रही थी गोरखधंधा, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

Writer D by Writer D
03/04/2025
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Monalisa arrested for delivery of narcotic cough syrup

Monalisa arrested for delivery of narcotic cough syrup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप के साथ मोनालिसा (Monalisa) नाम की युवती को गिरफ्तार किया है, जो अपना नाम बदलकर यह गोरखधंधा कर रही थी। पकड़ी गई युवती मोनालिसा पिछले काफी समय से कॉल के जरिए कस्टमर को नशीली कफ सिरप की डिलीवरी कर रही थी, जिसे अब पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस टीम को युवती (Monalisa) के गोरखधंधे के बारे में जानकारी थी, लेकिन पुलिस युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार करना चाहती थी। पुलिस टीम को जैसे ही मौका मिला, टीम ने अचानक दबिश दी और नशीली सिरप की खेप के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज हाईवे का है। यहां पर किराए के मकान में रहने वाली एक युवती लंबे समय से नशीली कफ सिरप के व्यापार में शामिल थी।

युवती का असली नाम सामने न आए। इसलिए उसने अपना नाम बदलकर मोनालिसा (Monalisa) रखा हुआ था और धड़ल्ले से नशीली कफ सिरप का व्यापार करने में जुट गई। पुलिस से बचने के लिए उसने अवैध व्यापार करने का लेटेस्ट तरीका खोजा था। कस्टमर बकायादा उसे फोन करते थे, जिसके बाद वह खुद नशीली कफ सिरप की डिलीवरी करने जाती थी। इतना ही नहीं मोनालिसा ने अपनी दो नाबालिग बहनों को भी इस गोरखधंधे में शामिल किया हुआ था।

महाकुम्भ के आयोजन स्थल को बताया था वक्फ की जमीन, पीएम मोदी ने मनमानी पर लगायी लगाम- सीएम योगी

मोनालिसा लंबे समय से नशीली कफ सिरप कोरेक्स के व्यापार में शामिल थी। कई बार उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। कस्टमर कॉल के जरिए मोनालिसा से नशीली कफ सिरप की डिमांड करते थे, जिसके बाद वह उसकी कैश ऑन डिलीवरी करती थी। मनगवां पुलिस की टीम कई दिनों से युवती को रंगे हाथों पकड़ने का इंतजार कर रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसके बाद प्रयागराज हाईवे पर स्थित किराए के मकान से मोनालिसा को नशीली कफ सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: "Monalisamadhya pradesh news
Previous Post

महाकुम्भ के आयोजन स्थल को बताया था वक्फ की जमीन, पीएम मोदी ने मनमानी पर लगायी लगाम- सीएम योगी

Next Post

मैंने पहले कहा था कि संत नेतृत्व करेंगे तो महाकुम्भ को देवों व पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगाः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

मैंने पहले कहा था कि संत नेतृत्व करेंगे तो महाकुम्भ को देवों व पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगाः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

IKEA invest in up

यूपी में साढ़े पांच हजार करोड़ का निवेश करेगी ‘IKEA’, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

19/02/2021
राजस्थान का राजनीतिक संकट

राजस्थान का राजनीतिक संकट : गहलोत सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

14/08/2020
Lord Vishnu

गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version