• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के बाद मंकी बी वायरस का खतरा, संक्रमित होने पर 80% तक मौत की संभावना, जानें क्या हैं इसके लक्षण

Desk by Desk
22/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना के बाद मंकी बी वायरस का खतरा

कोरोना के बाद मंकी बी वायरस का खतरा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के नए नए वैरीयंट से झुझने के बाद अब एक और वायरस ने दुनिया में मौत के खतरे की घंटी बढ़ा दी है। चीन के बाद मंकी बी वायरस के दस्तक से चीन समेत सभी देश इसको लेकर सतर्क हो गए हैं।

दरअसल चीन में बंदर के जरिए फैलने वाले मंकी बी वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर पशुओं के एक डॉक्‍टर की मौत हो गई है। यह चीन में इस वायरस से इंसान में फैले संक्रमण का पहला पुष्ट मामला है। यह वायरस कितना घातक है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे संक्रमित लोगों के मरने की दर 70 से 80 फीसदी है।

कोरोना से एक डर ऐसा भी, 15 महीने तक घर में ही कैद रहा परिवार

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार बीजिंग में जानवरों के एक डॉक्टर की मंकी बी वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। हालांकि डॉक्टर के संपर्क में आए लोग अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। 53 साल का ये पशु चिकित्सक एक इंस्टीट्यूट में नॉन-ह्यूमन प्राइमेट्स पर रिसर्च कर रहा था।

डॉक्टर ने मार्च में दो मृत बंदरों पर रिसर्च किया था। इसके बाद उसमें मतली और उल्टी के शुरुआती लक्षण नजर आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित चिकित्सक का कई अस्पतालों में इलाज किया गया, लेकिन बाद में 27 मई को उसकी मौत हो गई।

COVID-19 Update: देश में कोरोना से एक दिन में मिले 41,683 नए एक्टिव केस, 510 लोगों की मौत

क्या है मंकी बी वायरस?

आईसीएमआर के पूर्व कंसल्टेंट डॉक्टर वीके भारद्वाज कहते हैं कि हर्पीस बी वायरस या फिर मंकी वायरस आमतौर पर वयस्क मैकाक बंदरों से फैलता है। इसके अलावा रीसस मैकाक, सूअर-पूंछ वाले मैकाक और सिनोमोलगस बंदर या लंबी पूंछ वाले मैकाक से भी यह वायरस फैलता है।

डॉक्टर भारद्वाज कहते हैं कि इसका इंसानों में पाया जाना दुर्लभ है, क्योंकि यह वायरस अब तक भारत के बंदरों में नहीं है, लेकिन अगर कोई इंसान इस वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसे तंत्रिका संबंधी रोग या फिर दिमाग से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कैसे बंदरों से इंसानों में फैलता है वायरस

डॉक्टर भारद्वाज कहते हैं कि वैसे तो अभी इंसानों में इसके संक्रमण का खतरा काफी कम है, फिर भी संक्रमित मैकाक बंदरों के संपर्क में आने से यह वायरस इंसानों में आ सकता है।

इस वायरस के लक्षण 1 महीने के भीतर नजर आने लगते हैं

डॉक्टर भारद्वाज कहते हैं कि इंसानों में वायरस के लक्षण एक महीने के भीतर या फिर 3 से 7 दिनों में भी दिखाई दे जाते हैं। इसके लक्षण सभी लोगों में समान नहीं होते हैं।

योगी कैबिनेट का फैसला: सिनेमाघरों में धूम्रपान संबंधी 49 साल पुराना कानून खत्म

इलाज

बोस्टन पब्लिक हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को समय पर इलाज न मिले तो लगभग 70% मामलों में मरीज की मौत हो सकती है। ऐसे में अगर आपको किसी बंदर ने काट लिया है या खरोंच दिया है तो हो सकता है कि वो बी वायरस का कैरियर हो। ऐसी स्थिति में तुरंत प्राथमिक चिकित्सा शुरू कर देनी चाहिए। घाव वाली जगह को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करें।

कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंकी बी वायरस के इलाज के लिए एंटी वायरल दवाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है।

Tags: A virus was found in Chinacoronacorona newscorona virusmonkey b virusnew virusVirusvirus originator
Previous Post

Tokyo Olympic: उद्घाटन समारोह में भारतीय खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

Next Post

कुर्बानी न देकर इस मुस्लिम परिवार ने ऐसे मनाई बकरीद, हर कोई हो गया कायल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Next Post

कुर्बानी न देकर इस मुस्लिम परिवार ने ऐसे मनाई बकरीद, हर कोई हो गया कायल

यह भी पढ़ें

Murder of DMK official V.S.Aramudhan

द्रमुक पदाधिकारी की हत्या, बदमाशों ने पेट्रोल बम से किया हमला

01/03/2024
भीषण तूफान

ऑस्ट्रेलिया में भीषण तूफान से तीन की मौत, सम्पत्तियों को क्षति

28/08/2020
Janmashtami

कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version