• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून की दस्तक : उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका से रेड अलर्ट

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
बारिश की आशंका

बारिश की आशंका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को रुक-रुककर दिनभर होती रही झमाझम बारिश ने दिल्ली की फिजा ही बदल दी। उमस से तो राहत मिली ही, बल्कि हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा। बारिश से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अभी मानसून ट्रफ दिल्ली के उत्तर से गुजर रहा है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से नमी भरी पूर्वी हवा और अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही है। इनके प्रभाव से भी अभी अगले दो तीन दिन और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर कसा तंज

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में भी तेज बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय. अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मॉनसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में असम, सिक्कम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। असम और बिहार ज्यादा बाढ़ प्रभावित हैं। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, यूपी के मेरठ, गोरखपुर, भागलपुर और हिमालय के तराई इलाकों में मॉनसून ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 60 से ज्यादा संपर्क मार्गो पर यातायात बाधित है। नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में गंगा चेतावनी निशान के पास है तो कुमाऊं में गोरी नदी चेतावनी निशान को पार कर चुकी है। शासन ने नदी किनारे की बस्तियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Bihar: Flooding in parts of Sitamarhi district due to incessant rainfall in the area. (21.07.20) pic.twitter.com/htkP0nhT5z

— ANI (@ANI) July 21, 2020

सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। हरिद्वार और रुड़की में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिसमें वाहन फंस गए। इससे कई इलाकों में जाम लग गया। इसके अलावा शारदा मठ की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तो सप्त सरोवर मार्ग स्थित सप्त ऋषि चौराहा से संगम पुरी तक करीब 500 मीटर सड़क धंस गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों पर भूस्खलन की मार जारी है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास 10 घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया। यहां लगातार दरकती पहाड़ी बीआरओ के लिए चुनौती बनी हुई है।

मंगलवार को कोटद्वार(पौड़ी गढ़वाल) के निकट पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर बने रपटे पर एक कार बह गई। कार में सवार एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है। इस बीच पिथौरागढ़ के टांगा गांव में लापता ग्रामीणों की खोजबीन जारी रही। इस दौरान मलबे से पांच शव निकाल लिए गए हैं, जबकि छह का अभी कोई पता नहीं चल पा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण 100 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। सबसे अधिक सड़कें मंडी जोन में 85, हमीरपुर जोन में आठ और शिमला जोन में सात सड़कें पूरी तरह बंद हैं। वहीं, रोहतांग के साथ लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई। बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास आदि में फाहे गिरे।

खुदाई में मजदूरों को मिला 10 कैरेट का हीरा, कीमत है करीब 50 लाख

उत्तर बिहार के जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। नदियों में उफान से मंगलवार को सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। तेज हवा से अलग-अलग जगहों पर कई घर और पेड़ धाराशायी हो गए। वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्वी चंपारण के तीन, पश्चिमी चंपारण और समस्तीपुर के दो-दो एवं मधुबनी व शिवहर के एक-एक लोग शामिल हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मांग पर तथा मुख्यालय की सहमति से 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की कुल 16 टीमों को 11 जिलों- पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी तथा सारण जिलों में तैनात किया गया है।

Tags: aaj khan hogi barishbarish kab hogibarish kahan khan hogiheavy rains in UttarakhandHPCommonManIssueMonsoon UpdateWeather Forecast Biharweather forecast delhiweather forecast mumbaiWeather Forecast my locationweather forecast todayWeather Forecast UPWeather Forecast UttarakhandWeather Updateआज कहां-कहां बारिशआज का मौसमबारिश की आशंका
Previous Post

खुदाई में मजदूरों को मिला 10 कैरेट का हीरा, कीमत है करीब 50 लाख

Next Post

गर्म लोहे से सीने पर बनवाया क्रॉस का निशान

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
क्रॉस का निशान

गर्म लोहे से सीने पर बनवाया क्रॉस का निशान

यह भी पढ़ें

Corona test

योगी सरकार ने तय की निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट और इलाज की कीमत

14/04/2021
CM Nayab Singh

कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं, झूठ का सहारा ले रही है: सीएम नायब सिंह सैनी

12/07/2024
aghanistan protest

बंदूक ताने खड़ा रहा तालिबानी पर महिला प्रदर्शनकारी बिल्कुल भी नहीं डरी

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version