• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एंट्री के बाद सुस्त पड़ा मानसून, मौसम विभाग ने दी डराने वाली चेतावनी

Monsoon slows down after entering UP

Writer D by Writer D
04/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Monsoon

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) की एंट्री के बाद बारिश की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान केवल मध्य प्रदेश से सटे जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 2 जुलाई तक इसका प्रभाव पूरे राज्य में दिखाई दिया। इसके बाद उत्तरी ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसूनी द्रोणी दक्षिण की ओर खिसक गई है। फिलहाल प्रदेश पर कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है।

मंगलवार से फिर बढ़ सकती है बारिश

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता कमजोर बनी रहेगी। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश सीमित रहेगी। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार से मानसूनी गतिविधियां दोबारा तेज होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फतेहगढ़ में सबसे अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उरई में 38.2 डिग्री, बस्ती में 38 डिग्री और लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

75 प्रतिशत से अधिक जिलों में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के 3 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश स्तर पर भी मानसून सामान्य से काफी पीछे चल रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी और मऊ में 74 प्रतिशत, जौनपुर में 91 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 52 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 68 प्रतिशत, लखनऊ में 60 प्रतिशत, कुशीनगर में 78 प्रतिशत, महाराजगंज में 29 प्रतिशत और गोरखपुर में 51 प्रतिशत तक वर्षा की कमी दर्ज की गई है। प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में 86 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 88 प्रतिशत, बागपत में 54 प्रतिशत, मुरादाबाद में 20 प्रतिशत और रामपुर में 34 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है। हालांकि बदायूं, बुलंदशहर, मेरठ, शाहजहांपुर और संभल जैसे कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अगले सप्ताह तेज हो सकता है मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से चार जुलाई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्ताह के दूसरे हिस्से में बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।

Tags: monsoon in upWeather ReportWeather Update
Previous Post

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

Next Post

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Telegram

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ginger

डायबिटीज से लेकर कैंसर तक का उपचार करती हैं अदरक

10/06/2021
ravi shankar

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले दौर की स्पेक्ट्रम नीलामी को दे दी मंजूरी

16/12/2020
राम मंदिर निर्माण

मौनी महाराज 54 बार ले चुके हैं भू-समाधि, अब राम मंदिर भूमि पूजन के होंगे साक्षी

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version