• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Morbi Accident: ओरेवा कंपनी पर एक्शन, MD के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट

Writer D by Writer D
22/01/2023
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
Morbi Accident

Morbi Bridge accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी जिले में पिछले साल हुए ब्रिज हादसे (Morbi Accident) मामले में ओरेवा कंपनी के मालिक जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। दरअसल, गुजरात पुलिस ने ब्रिज पुल गिरने के महीनों बाद, जिसमें 141 लोगों की जान चली गई थी, पुलिस ने पुल के नवीनीकरण, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार फर्म के एमडी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं, वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने जयसुख पटेल के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस जयसुख पटेल को गिरफ्तार कर लेगी।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात पुलिस ने रविवार को अजंता ओरेवा ग्रुप के प्रमोटर जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके साथ ही पुलिस ने पटेल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, जिसकी कंपनी अंग्रेजों के जमाने के सस्पेंशन ब्रिज के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार थी।

गौरतलब है कि, जयसुख पटेल ने मामले में गिरफ्तारी के डर से 16 जनवरी को मोरबी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सत्र न्यायालय ने शनिवार को अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी।

ओरेवा समूह के MD की अग्रिम जमानत अर्जी 1 फरवरी तक टली

चूंकि, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी सी जोशी की अदालत ने जयसुख पटेल द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई एक फरवरी तक टाल दी, क्योंकि सरकारी वकील मौजूद नहीं थे। बता दें कि मच्छू नदी पर बना केबल पुल 30 अक्टूबर को टूट गया था, जिसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ओरेवा समूह के पास थी।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज टूट गया था। वहीं, इस हादसे के दौरान इस पर 300-400 लोग मौजूद थे। सभी लोग नदी में गिर गए थे। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों को बचा लिया गया था, जबकि, इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

मोरबी झूला पुल हादसा: 141 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें

जांच-पड़ताल में खुलासा हुआ कि ब्रिज हादसे से 5 दिन पहले ही 7 महीने की मरम्मत के बाद खोला गया था। इसके साथ ही ब्रिज खोलने से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया गया था। वहीं, इस ब्रिज के रखरखाव की जिम्मेदारी ओरेवा कंपनी के पास ही थी, जिसके बाद कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

Tags: Gujarat newsMorbi AccidentMorbi Bridge accidentNational news
Previous Post

‘मिशन 2024’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का भाजपा ने लिया संकल्प

Next Post

केंद्रीय मंत्री और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नमोघाट से CNG बोट रैली का किया आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Hardeep Puri

केंद्रीय मंत्री और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नमोघाट से CNG बोट रैली का किया आगाज

यह भी पढ़ें

Watermelon-Coconut Barfi

आज ट्राई करें तरबूज-नारियल की बर्फी, एक बार शुरू करेंगे खाना तो नहीं करेगा रुकने का मन

07/07/2024

सीएम तीरथ पहुंचे टिहरी, कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

31/05/2021
CM Dhami

सीडीएस जनरल विपिन रावत अमर रहेंगे: सीएम धामी

08/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version