• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में कोरोना के 11 हजार से अधिक नए मामले

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 11,089 नये मामले दर्ज हुये हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 44,466 एक्टिव केस हैं, इनमें से 43,050 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,05,309 सैम्पल की जांच की गयी। इनमें से कोरोना संक्रमण के 11,089 नये मामले पुष्ट हुये।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,50,58,609 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटी-पीसीआर जांच के लिए 1,35,139 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 543 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 44,466 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 43,050 लोग होम आइसोलेशन में है।

वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 जनवरी को एक दिन में कुल 19,86,522 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 5,00,140 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,29,81,915 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 90.20 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,99,78,343 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,29,60,258 डोज दी जा चुकी है।

पटरी पर क्रैश हुए प्लेन को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, ऐसे बची पायलट की जान

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 29,40,921 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 20.99 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कल से प्रदेश में प्रीकॉशन डोज देना प्रारम्भ हो गया है। कल 10 जनवरी, 2022 को 59,696 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। इस प्रकार अब तक कुल मिलाकर 21,59,61,175 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे लें चिकित्सकों से सलाह

उन्होंने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। उन्होने बताया कि सामान्य प्रकार की बिमारियों के लिए ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही चिकित्सकों से सलाह ली जा सकती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Tags: corona in UPcorona newscorona updatesLucknow News
Previous Post

पटरी पर क्रैश हुए प्लेन को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, ऐसे बची पायलट की जान

Next Post

ये देश दिवालिया की कगार पर, 700 रुपए किलो हरी मिर्च तो 200 में मिल रहा आलू

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post

ये देश दिवालिया की कगार पर, 700 रुपए किलो हरी मिर्च तो 200 में मिल रहा आलू

यह भी पढ़ें

Rukmini Ashtami

रुक्मिणी अष्टमी पर करें इन मन्त्रों का जाप, हो जाएगा परेशानियों का अंत

23/12/2024
corona

बच्चों में नजर आएं ये लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, कोरोना का हो सकता खतरा

24/04/2022
Saanand Verma

‘भाबी जी घर पर हैं’ के एक्टर सानंद वर्मा : सुशांत के कारण ही बना टीवी एक्टर

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version