• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स से पास

Desk by Desk
07/08/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना| बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर के करीब दो लाख 14 हजार 287 स्टूडेंट्स को जो एक या दो पेपर में फेल थे, ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया है। कोरोना काल में कंपार्टमेंट परीक्षा न कराने को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बोर्ड सूत्रों का मानना है कि अभी कोरोना के चलते दो तीन माह के बाद ही कंपार्टमेंटल परीक्षा हो सकती थी। रिजल्ट जारी होते-होते नवंबर हो जाता। ऐेसे में इंटर व उच्च शिक्षा में नामांकन लेने से छात्र वंचित हो जाते। इसी कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। जो स्टूडेंट्स फेल थे वो इस लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर  सकते हैं।

ऐसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर जाएं।
  • इसके बाद‘Result Updated – Annual Senior Secondary Examination Result 2020’ or Result Updated – Annual Secondary Examination Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर सब्मिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।

अब छात्र बोर्ड वेबसाइट पर नाम और रौल नंबर डाल कर रिजल्ट देख सकते हैं। इंटर में कुल 46,005 परीक्षार्थी एक विषय में और 86,481 परीक्षार्थी दो विषयों में फेल हुए थे। वहीं मैट्रिक में एक विषय में 1,08,459 और दो विषय में 99,688 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण थे।

आपको बता दें कि इस साल 2020 में मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 3 लाख 40 हजार 633 विद्यार्थी एक और दो विषय में अनुत्तीर्ण हुए थे। इन छात्रों के लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा कराता।

  • इंटर में कंपार्टमेंटल देने वाले कुल छात्र  –  1,32,489
  • ग्रेस अंक से उत्तीर्ण हुए  –  72,610
  • मैट्रिक में कंपार्टमेंटल देने वाले कुल छात्र  –  2,08,147
  • ग्रेस अंक से उत्तीर्ण हुए  – 1,41,677

हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को दी ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा कराने की इजाजत

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2020 रिजल्ट में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया कुल 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था। इनमें सात लाख 83 हजार 034 छात्राएं और सात लाख 46 हजार 359 छात्र शामिल थे। वहीं, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की बात करें, तो 24 मार्च को जारी किए गए इंटरमीडिएट में 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं। पिछले साल 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी थी।

इस तरह इस साल 0.68 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। इंटर परीक्षा में छात्राओं का एक बार फिर जलवा रहा। विज्ञान संकाय में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में अव्वल रही। वहीं वाणिज्य संकाय में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी  476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला संकाय में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए।

Tags: Bihar boardbihar board 10th result 2020bihar board 12th result 2020bihar board newsbihar board resultbihar board result 2020bihar school examination boardbiharboardonlinebsebbseb 10th result 2020bseb 12th result 2020bseb matric result 2020bseb patnamatric result 2020online bsebonline bseb.inonlinebseb.in
Previous Post

हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को दी ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा कराने की इजाजत

Next Post

बीएड अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आने-जाने की पूरी छूट

Desk

Desk

Related Posts

Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
बीएड एग्जाम

बीएड अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आने-जाने की पूरी छूट

यह भी पढ़ें

cm dhami

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ

03/01/2026
yogi cabinet

Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 में प्रोत्साहन की बौछार

06/07/2026
Satish Kaushik

लखनऊ से जुड़े हुए थे सतीश कौशिक, UP GIS में भी हुए थे शामिल

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version