• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया भर में कोरोना महामारी से अब तक 21 लाख से अधिक मरीजों की मौत

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona epidemic

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोराेना के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक 9.81 करोड़ लोग पीड़ित हुए हैं। जबकि 21 लाख से अधिक संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया जा चुका है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से नौ करोड़ 81 लाख 77 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21 लाख 07 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.48 करोड़ के पार हो चुकी है, जबकि 4.14 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 39 हजार से अधिक हो गया है।इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख से ज्यादा हो गयी है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,184 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 87.53 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से 2.15 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.37 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 67,376 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 35.94 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 96,1665 लोगों की मौत हुई है।

14 साल के बच्चे ने अपनी ही मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप

फ्रांस में करीब 30.69 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 72,788 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन एक बार फिर संक्रमितों के मामले में इटली से आगे निगल गया और यहां इस महामारी से अब तक 24.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,441 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 24.41 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 84,674 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,789 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.25 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 51,713 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 19.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 50,586 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,575 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 17.32 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1,47,614 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 14.64 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 34,908 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 13.92 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 40,076 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,225 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.22 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,698 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 39,274 लोगों की मौत हो चुकी है।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

इंडोनेशिया में कोरोना से 9.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,453 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,528 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,130 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक 7.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,633 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,628 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,786 लोगों ने जान गंवाई है। बेल्जियम में 6.89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,675 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.12 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,984 तक पहुंच गया है।

पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां इस महामारी से 6.09 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 9920 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 5.89 लाख से अधिक हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4266 हो गयी है।

स्वीडन भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे है और यहां इस महामारी से 5.47 लाख लोग संक्रमित हुए हैं व 11,005 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में कोरोना में 5.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7981 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से 5.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैंव 11,247 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलीपींस में 5.09 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,136 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9034 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8105 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.01 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7330 लोगों की मौत हो गयी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6346 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,562, बोलीविया में 9871, मिस्र में 8853, ग्वाटेमाला में 5420 तथा चीन में 4803 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: corona epidemiccorona epidemic worldwide so farMore than 21 million patients killedअब तक 21 लाख से अधिक मरीजों की मौतकोराेना संक्रमणकोरोना महामारीवैश्विक महामारी
Previous Post

उत्तर भारत में अभी नहीं कम होगी सर्दी, चार डिग्री तक कम होगा तापमान

Next Post

एक दिन में करीब 3.5 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

एक दिन में करीब 3.5 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

यह भी पढ़ें

Heart Attack

चलती बस में ड्राइवर की मौत, कंडक्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

07/11/2024

सर्वेक्षण में खुलासा : कोरोना की चपेट में दिल्ली का हर चौथा आदमी! अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले

21/07/2020
PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version