• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में 53.52 से अधिक लोग कोरोनामुक्त, एक लाख के करीब लोग कालकवलित

Desk by Desk
02/10/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 81,484 मामले सामने आये जबकि महामारी से निजात पाने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम 78,877 रहने से सक्रिय मामलों में 1,500 से अधिक की वृद्धि हुई तथा इसी अवधि में 1,095 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,94,069 पर पहुंच गयी है वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53,52,078 हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 1,512 बढ़कर 9,42,217 हो गयी है। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 99,773 पर पहुंच गयी है।

डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी आई संक्रमण की चपेट में

देश में सक्रिय मामले 14.74 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 फीसदी रह गये हैं जबकि, रोगमुक्त होने वालों की दर 83.70 प्रतिशत हो गयी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 22 कम हाेकर 2,59,440 रह गये हैं जबकि 394 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,056 हो गयी है। इस दौरान 16,104 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,04,426 हो गयी।

मप्र : 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,796 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,10,431 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,994 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,92,412 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 587 कम होने से सक्रिय मामले 57,858 रह गये। राज्य में अब तक 5,869 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,36,508 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी आई संक्रमण की चपेट में

Next Post

महाराष्ट्र : एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने झरने में कूदकर की आत्महत्या

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
suicide

महाराष्ट्र : एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने झरने में कूदकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

kanwariyas

बेकाबू कार ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

27/03/2022
Operation 'Agneepath' will control forest fire

जंगलों की अनियंत्रित वनाग्नि को ऑपरेशन ‘अग्निपथ’, एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगाए गए

08/05/2024
love

सच्चा प्यार पाने की है चाहत, तो करें ये उपाय

05/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version