• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंगलों की अनियंत्रित वनाग्नि को ऑपरेशन ‘अग्निपथ’, एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगाए गए

Writer D by Writer D
08/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Operation 'Agneepath' will control forest fire

Operation 'Agneepath' will control forest fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के जंगल इन दिनों भीषण आग से धधक रहे हैं। स्थिति यह है कि आग बुझाने के लिए वायुसेना का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में अब ऑपरेशन ‘अग्निपथ’ (Operation ‘Agneepath’) वनाग्नि (Forest Fire) को नियंत्रित करेगा। बुधवार को पौड़ी के आसपास जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। वायुसेना ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण श्रीनगर से पौड़ी के जंगलों में लगी आग बुझाने की जिम्मेदारी ले ली है।

दरअसल, भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को मंगलवार को ही उड़ान भरना था, लेकिन चारों तरफ फैला धुआं वायुसेना के लिए मुसीबत बन रहा था। हालांकि बुधवार से एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुके हैं। वायु सेना के सामने धुआं और बड़े-बड़े बिजली के टावरों में झूलते हुए तार समस्या बनकर उभर रहे हैं।

एमआई-17 से लटकी बेबी बास्केट को वायु सेना को संभालकर उड़ाना पड़ रहा है। ये बेबी बास्केट हेलीकॉप्टर से 20 मीटर लंबी तारों से लटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह अनियंत्रित वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सफल होगा।

वनाग्नि (Forest Fire) की 13 नई घटनाएं आईं सामने, आंकड़ा 990 के पार-

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के जंगल आग (Forest Fire) से सुलग रहे हैं। आग पर काबू पाने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में आग बुझाने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून उत्तराखंड की ओर से बुधवार को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार चमोली में तीन, नैनीताल एक, टिहरी गढ़वाल दो, पौड़ी गढ़वाल छह तो अल्मोड़ा में एक वनाग्नि की नई घटना सामने आई है।

उत्तराखंड में नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं, 1107 हेक्टेयर से ज्यादा वन प्रभावित

वनाग्नि (Forest Fire) एवं आपदा प्रबंधन उत्तराखंड के अपर मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से सात मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार एक नंबर 2023 से सात मई 2024 तक कुल 998 आग की घटनाएं हुई हैं। आगजनी में 1316.118 हेक्टेयर वन प्रभावित हुए हैं। वनाग्नि (Forest Fire) से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग घायल हुए हैं।

Tags: forest fireNational newsOperation 'Agneepath'Uttarakhand News
Previous Post

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के पीएम मोदी, बोले- देशवासियों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा

Next Post

भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet ऐप,

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Google Wallet

भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet ऐप,

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

मालगाड़ी की चपेट में आने से खेत में जा रहे भाई-बहन की मौत

01/10/2021
arrested

हिस्ट्रीशीटर साथी सहित गिरफ्तार, लाखों की चरस बरामद

08/02/2022
Abhishek Prakash

प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर-कर्मचारी भी सीएमओ से लेंगे छुट्टी : लखनऊ डीएम

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version