• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेसबुक लाइव के माध्यम से 9 लाख से अधिक गन्ना किसान प्रशिक्षित

Writer D by Writer D
02/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sugarcane

Sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में गन्ने (Sugarcane) की खेती के लिए जो प्रोत्साहन और प्रयास किए जा रहे हैं उसका परिणाम है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में प्रथम स्थान पर है। इसी क्रम में गन्ना शोध संस्थानों के साथ विशेषज्ञ फेसबुक लाइव के माध्यम से गन्ना किसानों को अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गन्ना विकास परिषद ये प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी, 2024 से चला रही है। जिसकी पहुंच 15 लाख से अधिक गन्ना किसानों तक हो चुकी है। फेसबुक लाइव से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्रदेश के किसानों के साथ उत्तराखंड और नेपाल के गन्ना किसानों को भी मिल रहा है।

फेसबुक लाइव से दिया जा रहा गन्ना (Sugarcane) किसानों को प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गन्ना विकास परिषद प्रदेश के गन्ना (Sugarcane) किसानों को आधुनिक तकनीकी से परिचित करवाने के लिए जहां एक ओर शोध संस्थानों में प्रशिक्षण शिविर चला रहा है साथ ही फेसबुक लाइव के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी चला रहा है। फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रशिक्षण देने के साथ-साथ गन्ना किसानों की समस्याओं का भी त्वरित हल प्रदान किया जाता है।

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास परिषद ये प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी, 2024 से चला रहा है। एक वर्ष की समयावधि में फेसबुक लाइव प्रशिक्षण की पहुंच 15,36,600 गन्ना किसानों तक हो चुकी है। जबकि टोटल व्यू 9,10,342 हैं, जिन्होंने ने सक्रिय तौर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लिया है। गन्ना विकास परिषद ने अब तक 18 फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलाए हैं।

फेसबुक लाइव के माध्यम से गन्ना (Sugarcane) किसानों को प्रशिक्षण देने से इसकी पहुंच कम समय में अधिक गन्ना किसानों तक प्रत्यक्ष रूप संभव हो रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड और नेपाल के गन्ना किसान भी प्राप्त कर रहे हैं।

गन्ना कृषि शोध संस्थानों में चलाये जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

उप्र गन्ना विकास परिषद, फेसबुक लाइव के साथ ही शोध संस्थानों के माध्यम से पारंपरिक तरीके से भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। गन्ना विकास परिषद मुजफ्फरनगर , शाहजहांपुर और सेवरही संस्थानों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इन गन्ना कृषि शोध संस्थानों में भी अब तक 19,039 किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

इसके साथ ही मेरठ, रामपुर, लखीमपुर, बरेली, हरदोई, पीलीभीत के साथ नेपाल में भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मों के साथ कृषि की आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाना है।

साथ ही गन्ना किसानों को न‌ केवल गन्ना की खेती बल्कि मूल्य भुगतान, बीज की उपलब्धता जैसी समस्याओं का भी निदान किया जाता है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश गन्ने के उत्पादन और उत्पादकता में नंबर वन होने के साथ चीनी उत्पादन में भी देश में सबसे आगे है।

Tags: Sugarcane
Previous Post

गोरखपुर बनेगा एथेनॉल उत्पादन का हब

Next Post

पांच अप्रैल से सभी देशों पर लागू हो होगा ‘ट्रंप टैरिफ’

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Import Duty

पांच अप्रैल से सभी देशों पर लागू हो होगा 'ट्रंप टैरिफ'

यह भी पढ़ें

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
आईपीएल 14 वां सीजन

आईपीएल 14 वां सीजन : टाइटिल स्पांसर के तौर पर वीवो की वापसी

18/02/2021
Truck-Trolley Collision

दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत में छात्रा की मौत, छात्र घायल

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version