• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोस्ट वांटेड इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर को पुलिस ने किया कुर्क, 2019 से है फरार

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
बदन सिंह बद्दो

बदन सिंह बद्दो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपराध की दुनिया के बड़े नाम और ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के घर पर शनिवार को पुलिस ने कुर्की करने कार्रवाई की।

28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने बद्दो की कुर्की के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने पंजाबीपुरा इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने घर में रखा सारा कीमती सामान जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई।

मौके पर एएसपी, सीओ, पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। पुलिस के अधिकारियों ने पूरे घर को खंगाला और उसके बाद घर के सामान को जब्त करने की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा कि बद्दो के मकान में काफी सामान है, जिसको पुलिस कब्जे में लिया है।

हाथरस केस : डीएम प्रवीण कुमार से CBI करेगी पूछताछ, पूर्व एसपी और एसडीएम से भी होंगे सवाल

बद्दो के इस मकान में उसकी बेटी और दामाद रहते हैं और इस मकान के बारे में कम ही लोग जानते हैं. पुलिस ने कुछ वक्त पहले कुख्यात योगेश भदौड़ा, शराब माफिया रमेश प्रधान की भी संपत्ति कुर्क की थी लेकिन बद्दो पर अब तक कार्यवाही नहीं हुई थी। बदन सिंह बद्दो ने शराब की तस्करी, हथियारों की तस्करी, जमीनों पर अवैध कब्जे, सुपारी लेकर हत्या कराकर करोड़ों की अकूत संपत्ति अर्जित की। बता दें कि बदन सिंह बद्दो को आजीवन कारावास की सज़ा हो चुकी है।

इससे पहले 28 मार्च 2019 को जिस दिन मेरठ में पीएम मोदी की रैली थी उस दिन पेशी के दौरान बद्दो मेरठ के होटल मुकुट महल से फरार हो गया था। कभी बद्दो के चंडीगढ़, नेपाल तो कभी ऑस्ट्रेलिया होने की चर्चा चली। सबसे खास बात ये दिखी कि बद्दो अपनी सोशल साइट पर भी एक्टिव रहता है।

लखनऊ : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाना चाहता था कनाडा

मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो को सवा साल बाद मेरठ पुलिस ने अपराध माफिया घोषित किया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदन सिंह उर्फ बद्दो पुत्र चरन सिंह निवासी बेरीपुरा टीपीनगर बार-बार एक अभ्यस्त अपराधी है। वह बार-बार अपराध कर रहा है। उसने आर्थिक और भौतिक चाहत के लिए अपराध किया, जिससे आम जनता में भय और रोष व्याप्त है। ऐसे अभ्यस्त अपराधी की लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए बद्दो को जिले का अपराध माफिया घोषित किया गया है।

Tags: 2.5 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दोcrime newscrime news in hindilatest UP newsMeerut crime newsबदन सिंह बद्दो
Previous Post

हाथरस केस : डीएम प्रवीण कुमार से CBI करेगी पूछताछ, पूर्व एसपी और एसडीएम से भी होंगे सवाल

Next Post

द कपिल शर्मा शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक ने दी शो छोड़ने की धमकी, जाने क्यूँ?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
krishna abhishek

द कपिल शर्मा शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक ने दी शो छोड़ने की धमकी, जाने क्यूँ?

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

भाई को बांधे विशेष वैदिक राखी, जानिए इसका महत्व और बनाने की विधि

22/08/2021
Gajendra Shekhawat

एयरफोर्स डे पर मोदी के मंत्री ने बधाई संदेश में डाला PAK विमान का फोटो, हुए ट्रोल

08/10/2022
डकैती

रामपुर : फ्लिपकार्ट के गोदाम में लाखों की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version