• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुखपत्र ‘सामना’ : देशद्रोही पत्रकार, सुपारीबाज कलाकार का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
kangna -arnab

शिवसेना का मुखपत्र सामना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले मुखर रहने वालीं कंगना रनौत और शिवसेना के बीच बीते कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। कंगना रनौत और संजय राउत के बीच तकरार के बीच आज शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अभिनेत्री पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, कंगना रनौत को हरामखोर कहने वाले संजय राउत को इंटरव्यू के लिए चुनौती देने वाले रिपब्लिक भारत टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी पर भी मुखपत्र सामना में निशाना साधा गया है और देशद्रोही बताया है।

एनसीबी रिया चक्रवर्ती को लेकर पहुंची भायखला जेल, 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के आज के लेख में बिना नाम लिए कहा गया है कि राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’ ही है। बता दें कि संजय राउत इस मुखपत्र के एडिटर हैं और इससे पहले भी कंगना के लिए हरामखोर का शब्द का वह इस्तेमाल कर चुके हैं।

बिना नाम लिए अर्नब और कंगना पर निशाना

सामना में लिखा गया है, ‘राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’ ही है। मतलब माटी से बेईमानी ही है। जो लोग महाराष्ट्र के बेईमानों के साथ खड़े हैं, उन्हें106 शहीदों की बद्दुआ तो लगेगी ही, लेकिन राज्य की 11 करोड़ जनता भी उन्हें माफ नहीं करेगी। हिंदुत्व और संस्कृत का धर्म और 106 शहीदों के त्याग का अपमान किया गया तथा ऐसा अपमान करके छत्रपति शिवराज के महाराष्ट्र पर नशे की पिचकारी फेंकने वाले व्यक्ति को केंद्र सरकार विशेष सुरक्षा की पालकी का सम्मान दे रही है।

मुखपत्र सामना में कंगना के मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर वाले बयान पर कहा गया है, ‘मुंबई किसकी? यह सवाल ही कोई ना पूछे। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है ही, लेकिन देश का सबसे बड़ा आर्थिक लेन-देन का केंद्र भी है। इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने बलिदान दिया है। इसलिए मुंबई महाराष्ट्र की ही है।

देश में एक दिन रिकॉर्ड 74,894 लोग हुए कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 43.70 लाख के पार

सामना में कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर दिए जाने पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। सामना में लिखा है, ‘महाराष्ट्र की 11 करोड़ मराठी जनता और मुंबई का अपमान मतलब देशद्रोह जैसा अपराध प्रतीत होता है। लेकिन जब ऐसा अपराध करनेवाले लोगों के साथ राष्ट्रभक्त मोदी सरकार का गृह मंत्रालय सुरक्षा कवच देकर खड़ा होता है, तब हमारे 106 शहीद स्वर्ग में आंसू बहा रहे होंगे।

अमदाबाद, गुड़गांव, लखनऊ, वाराणसी, रांची, हैदराबाद, बेंगलुरु और भोपाल जैसे शहरों के बारे में अगर कोई अपमानजनक बयान देता तो केंद्र ने उसे ‘वाई’ सुरक्षा की पालकी दी होती क्या? यह महाराष्ट्र के भाजपाई स्पष्ट करें। देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री शाह का नाम ‘अरे-तुरे’ से उच्चारण करने वाले टीनपाट चैनलों के मालिकों को भाजपा वालों ने ऐसा समर्थन दिया होता क्या?।’

Tags: arnab goswamiKangana Ranautkangana ranaut latest newskangana ranaut newsmaharashtramumbaiSaamanaSanjay RautShiv Senashiv sena mouthpiece saamanaअर्नब गोस्वामीकंगना रनौतशिवसेनाशिवसेना का मुखपत्र सामनासंजय राउतसामना
Previous Post

Y श्रेणी की सुरक्षा के साथ कंगना रनौत पहुंचीं मोहाली एयरपोर्ट

Next Post

मुंबई रवाना होने से पहले ही कंगना ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
Next Post
kangana ranaut

मुंबई रवाना होने से पहले ही कंगना ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव

यह भी पढ़ें

hartslika teej

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं करती है व्रत, इन चीजों की होगी जरूरत

19/08/2020
Congress MP Geeta Koda joins BJP

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा ने थामा बीजेपी का दामन

26/02/2024
कंगना और महेश भट्ट की तस्वीर वायरल Kangana and Mahesh Bhatt

कंगना और महेश भट्ट की तस्वीर वायरल कर कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने मचाई सनसनी

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version