• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके जुल्म की इंतेहा एक दिन थम जाएगी…, उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर भड़के गाजीपुर सांसद अफजाल

Writer D by Writer D
05/08/2025
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Afzal Ansari

Afzal Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी (UmarAnsari) को पुलिस ने कोर्ट में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भतीजा उमर कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगा था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया, ताकि तो टूट जाए, कमजोर हो जाए, लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं।

गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) मरहूम मुख्तार अंसारी के भाई और उमर के चाचा हैं। उमर के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई को लेकर उन्होंने यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उमर की गिरफ्तारी को मऊ उपचुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि उमर से जनता प्यार करती है, न वो कोई नशा करता है, न किसी से कोई विवाद, केवल मूंछों पर ताव देता है, इसी से कुछ लोग चिढ़ जाते हैं।

बकौल अफजाल (Afzal Ansari) – उमर अपने बड़े भाई अब्बास अंसारी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर था। पुलिस उसे वहां से उठा लाई। संसद का सत्र चल रहा है तो मैं दिल्ली पहुंचा हुआ था, वहीं पर मामले का पता चला। मुझे बताया गया कि एक मुकदमा उसी दिन शाम को लिखा गया और उसी मुकदमे के आधार पर उमर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने कहा कि इस केस में FIR भी दारोगा ने उमर के खिलाफ लिखाई, मामले की जांच भी उसी ने की और गिरफ्तार भी उसने किया। यह पूरी तरह मनमानी है। हम लोग नियम-कायदे से चलने वाले हैं। कोर्ट में चुनौती देंगे। कुछ लोगों को उमर खटक रहा था, इसलिए उसे जेल भेजकर अपने रास्ते का पत्थर हटाना चाह रहे हैं। कुल मिलाकर वे मऊ उपचुनाव से अपने रास्ते का रोड़ा हटाना चाह रहे हैं।

माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां के फर्जी साइन करने का है आरोप

अफजाल (Afzal Ansari) ने आगे कहा कि हेट स्पीच मामले में मऊ सीट पर अब्बास अंसारी (उमर का बड़ा भाई) की सदस्यता समाप्त हो गई है। इसलिए उस सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव हो तो ये कोई बात नहीं है लेकिन, चुनाव हो और वो लोग इसे जीत भी लें, उसके लिए रास्ते के पत्थर हटाए जा रहे हैं। उमर भी उन्हें एक पत्थर दिखाई दे रहा था। इसके लिए उसे जेल भिजवा दिया। लेकिन ये बात जान लीजिए इससे न उमर का हौसला टूटेगा और न परिजनों का, उल्टे इससे हमारे में और शक्ति आएगी।

अफजाल (Afzal Ansari) के मुताबिक, चूंकि उमर अपने बड़े भाई अब्बास का हाथ-पैर था, उसके काम देखता था, कोर्ट-कचहरी से लेकर क्षेत्र का, इसलिए उमर पर कुछ लोगों की टेढ़ी नजर थी। अब उस मासूम को जेल में डाल दिया, पहली बार वो जेल गया है। लोगों को लगता होगा कि इससे उमर टूट जाएगा, छोटा बच्चा है मुरझा जाएगा, तो ऐसा नहीं होने वाला। आपके जुल्म की इंतेहा एक दिन थम जाएगी।

Tags: Afzal Ansarigajipur newsup news
Previous Post

14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, इस काम के लिए मिली 21 दिन की पैरोल

Next Post

SIR पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Rajya Sabha

SIR पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें

Kanya Janmotsav

योगी सरकार की पहल से बदली समाज की सोच, लैंगिक समानता की मिसाल बना यूपी

19/02/2025
Maha Kumbh

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

18/03/2025

सारा अली खान ने माँ अमृता सिंह संग किए महाकाल के दर्शन

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version