• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म

Writer D by Writer D
10/10/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brijlal

Brijlal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के समय मंदिर, तिलक और धर्म की बातें करते हैं, जबकि अन्य समय तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। बृजलाल ने आतंकवादी हमलों से जुड़े मुकदमों की वापसी और सपा सरकारों के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाए।

आतंकी हमलों के मुकदमे वापस लेने का लगाया आरोप

बृजलाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आतंकवाद से जुड़े 14 मुकदमे वापस लेने की पहल की थी। इनमें रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले के आरोपियों के मामले भी शामिल थे। उन्होंने 7 मार्च 2006 को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में हुए बम विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा कि इस हमले में 20 हनुमान भक्तों की मौत हुई थी। संकट मोचन आतंकी हमले के इस्लामिक आतंकियों के मुकदमें भी वापस लिए थे, लेकिन अब हनुमान भक्त होने का नाटक कर रहे हैं। हाथ में डमरू, त्रिशूल लिए दिखाई दे रहे हैं।

संभल दंगों को लेकर भी सपा पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद ने काशी में दशाश्वमेध घाट पर 23 फरवरी 2005 को हुए विस्फोट और 7 दिसंबर 2010 को शीतला घाट पर गंगा आरती के दौरान हुए बम धमाके का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में भी मुकदमे वापस लेने की कार्रवाई की गई। बृजलाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए 1978 के संभल दंगों से जुड़ी चार्जशीट वापस लेने का आरोप लगाया।

अखिलेश के अयोध्या और मथुरा में दर्शन नहीं करने पर उठाए सवाल

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आते ही हनुमान जी की पूजा और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जबकि वह स्वयं पूजा नहीं करने की बात कहते रहे हैं। बृजलाल ने नवंबर 2003 में अयोध्या की हनुमानगढ़ी के निकट रोजा-इफ्तार और नमाज के आयोजन का जिक्र करते हुए तत्कालीन सपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वीडियो में भगवान श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र धारण किए दिखाई देते हैं, लेकिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने नहीं जाते।

बृजलाल का तंज- सनातन धर्म चुनावी वेशभूषा नहीं

बृजलाल ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थली स्थित केशवदेव मंदिर को जनवरी 1670 में औरंगजेब के शासनकाल में ध्वस्त कराया गया था, जिसके बाद वहां शाही ईदगाह का निर्माण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुस्लिम मतदाताओं की नाराजगी के डर से वहां जाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिर यदुवंशी अखिलेश यादव सुदर्शन चक्र धारण करने की नौटंकी क्यों कर रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म चुनावी वेशभूषा नहीं, बल्कि सनातन धर्मियों की आस्था है। जनता दिखावे से नहीं, बल्कि नेताओं की असली नीयत और काम देखती है। उत्तर प्रदेश की जनता तुष्टिकरण की राजनीति देख चुकी है, अब अखिलेश यादव उसे भ्रमित नहीं कर पाएंगे।

Tags: akhilesh yadavbrijlalup news
Previous Post

अखिलेश का BJP पर निशाना, बोले- हर जगह बनेगा जंतर-मंतर

Next Post

प्रदेश की मंडियों में चलेगा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई से बदलेगी तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post

प्रदेश की मंडियों में चलेगा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई से बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ें

Maa Kali

आर्थिक परेशानियों से हैं परेशान, तो करें मां काली से जुड़े ये उपाय

04/05/2024
IND vs AUS test match

एडिलेड टेस्ट मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान

16/12/2020

This Easy Cardio Swap Will Help You Train for A Half Marathon

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version