• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मी लॉर्ड! फल और कुरकुरे बिस्किट भिजवा दीजिए’, मुख्तार ने लगाई जज से गुहार

Writer D by Writer D
02/06/2023
in Main Slider, क्राइम, बाराबंकी
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) जेल की रोटियों से परेशान हो गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने खाने को लेकर एक गुहार लगाई है। मुख्तार ने कहा है कि मी लार्ड… मुझे खाने पीने का सामान, फल और कुरकुरे भिजवा दीजिये। मुख्तार की डिमांड सुनकर जज को भी हंसी आ गई।

बता दें कि बांदा से मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) के अधिवक्ता नसीम हैदर भी कोर्ट में उपस्थित थे। मुख्तार ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा कि मी-लार्ड आपकी कस्टडी में बांदा जेल में बंद हूं। मेरे वकील के जरिये खाने पीने, फल व बिस्किट जरूर भिजवाने का आदेश कर दीजिए। ये जानकारी अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने दी है।

बाराबंकी में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) की गुरुवार को एमपी- एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। पेशी के दौरान विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव के सामने मुख्तार अंसारी बेबस दिखा। उसने कहा कि मी लार्ड- मेरे वकील के जरिये जेल में मुझे कुरकुरे, लजीज बिस्किट और खाने पीने का सामान व फल भिजवा दीजिये।

मुख्तार अंसारी की यह बात सुनकर जज साहब को हंसी आ गई और वापस अपने चैंबर में चले गए। बता दें कि इससे पहले भी मुख्तार अंसारी जेल में केले व लखनऊ के लजीज आम की डिमांड कर चुका है, जो उसे कोर्ट के आदेश पर मिल चुका है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस की सुनवाई

मुख्तार अंसारी की विशेष सत्र न्यायाधीश कमल कांत श्रीवास्तव की कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के बाद बांदा से आए अपने वकील नसीम हैदर को देखकर खाने-पीने की चीजों के लिए जज के सामने मुख्तार अंसारी गिड़गिड़ाने लगा। मुख्तार अंसारी की बात सुनकर कोर्ट ने आदेश दिया है।

पिता-पुत्र के साथ एक लाख रुपये की हुई दिनदहाड़े लूट

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि राज्य सरकार मुख्तार अंसारी के खाने पीने का सामान उपलब्ध नहीं करवा रही है। खाने-पीने की चीजें उपलब्ध करवानी चाहिए। बुजुर्ग आदमी हैं, बीमार चल रहे हैं। घरेलू सामान व खाने पीने की चीजें, फल बिस्किट उपलब्ध करवाने चाहिए। इसी को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई है।

पहले केला और लखनऊ के आम के लिए लगाई थी गुहार

इससे पहले दस मई को गैंगस्टर के अलग-अलग मुकदमों में बाहुबली मुख्तार अंसारी की बाराबंकी में वर्चुअल पेशी हुई थी। इस दौरान वह लखनऊ के लजीज आम और केले खाने को बेचैन दिखा था। जेल में फल नहीं मिलने पर बाहुबली मुख्तार कोर्ट के आगे गिड़गिड़ाया था, साथ ही जज से गुहार लगाते हुए कहा था कि साहब फल उपलब्ध करवा दीजिए। मुख्तार ने अपने वकील से कहा था कि जब बांदा जेल में मिलने आइए, तो केला और लखनऊ के आम लेते आइएगा।

Tags: barabanki newscrime newsMukhtar Ansari
Previous Post

जमानत पर लौटे हत्या के आरोपित ने दी जान से मारने की धमकी

Next Post

JDU सांसद से मांगी 2 करोड़ रुपए की रंगदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Next Post
Sunil Kumar

JDU सांसद से मांगी 2 करोड़ रुपए की रंगदारी

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है : अखिलेश

28/12/2020
bada mangal

हनुमान जी को ऐसे करें प्रसन्न, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

11/07/2023
Navodaya Vidyalaya admission

नवोदय विद्यालय में सरकारी आवासीय छात्रावास की बेटियों का होगा दाखिला

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version