• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू, पत्नी ने विकास दुबे जैसा हाल होने की जताई आशंका

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पंजाब, बांदा, राष्ट्रीय
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आज बांदा जेल में 26 माह बाद वापसी होगी। उसे हिरासत में लेने के लिए बांदा पुलिस रूपनगर पुलिस लाइन पहुंच चुकी है। इससे पहले मुख्तार का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की गई है। हैंडओवर के बाद करीब 16 घंटे में मुख्तार को लेकर 882 किमी तय कर टीम बांदा पहुंचेगी। इसी बीच मुख्तार अंसारी की की पत्नी आफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर अपने पति का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने वीडियोग्राफी कराने और केंद्रीय बल लगाने की मांग की है।

आफशां ने अपनी याचिका में कहा- माफिया डॉन बृजेश सिंह बेहद प्रभावशाली है। वह मुख्तार अंसारी को मारने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है कि मुख्तार के खिलाफ चल रहे मामलों को फ्री फेयर तरीके से चलाया जाना चाहिए। यदि किसी राजनीतिक प्रतिशोध में कोई कार्रवाई की जाती है तो वह सही नहीं होगा।

एंबुलेंस केस में नया खुलासा, ढाबे पर थी डमी गाड़ी, पुलिस कराएगी टेक्निकल रिव्यू

वहीं, यूपी पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस रूट से मुख्तार को लाएगी। उसका कहना है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। अंसारी की सेहत ठीक न होने के कारण UP पुलिस के साथ 4 डॉक्टर भी मौजूद हैं। बता दें कि 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को UP की जेल वापस भेजने का आदेश दिया था।

ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी दी गई है। अंसारी को सड़क मार्ग से ही बांदा जेल शिफ्ट किया जाएगा। सोमवार को बांदा पुलिस लाइन से चित्रकूट धाम मंडल के करीब 100 जवानों को पंजाब रवाना किया गया था। 20 से अधिक पुलिस की गाड़ियों के काफिले में वज्र वाहन और एम्बुलेंस भी शामिल हैं।

टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल और एक कंपनी PAC के जवान हैं। पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हाइटेक सुविधाओं के साथ रवाना हुए। एम्बुलेंस में जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर एसडी त्रिपाठी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रवाना हुई थी। यह टीम आज सुबह 4 बजे रूपनगर पुलिस लाइन पहुंची थी।

मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग पर CM योगी की खास नजर, मांगे सारे अपडेट्स

मुख्तार के बड़े भाई ने जेल में षडयंत्र की आशंका जताई

मुख्तार के बड़े भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने आशंका जताई है कि उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर मुख्तार अंसारी के साथ कोई षडयंत्र रचा जा सकता है। अफजाल अंसारी ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं। कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा की सुरक्षा पर संकट पैदा किया जा रहा है तो न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है। वहीं, इससे पहले बीते बुधवार को मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पति के लाइफ प्रोटेक्शन की मांग की थी।

मुख्तार अंसारी को क्यों लाया गया था पंजाब?

8 जनवरी 2019 को मोहाली के एक बड़े बिल्डर की शिकायत पर वहां की पुलिस ने अंसारी के खिलाफ 10 करोड़ की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली ले आई। 22 जनवरी को कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। 24 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया।

8 बार लौटी UP पुलिस

2 साल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम 8 बार अंसारी को लेने पंजाब गई, लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने सौंपने से इनकार कर दिया। पंजाब पुलिस डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ की बीमारियां हैं। ऐसे में उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है। कानपुर में बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अंसारी ने जान का खतरा बताया था, उसने पत्र लिखकर आशंका जताई थी कि जैसे दुबे की जीप पलट गई और जान चली गई, ऐसे मेरी भी जा सकती है।

Tags: crime newsMukhtar AnsariMukhtar Ansari's handover process startedNational newsPunjab Policeup newsup police
Previous Post

पश्चिम बंगाल में आई बीजेपी की लहर, टीएमसी का नामों निशान नहीं: मोदी

Next Post

टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मण्डल का बीजेपी पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
पंजाब

पंजाब को मिला स्थायी DGP, गौरव यादव नियुक्त

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
Next Post
Sujata Mandal

टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मण्डल का बीजेपी पर आरोप

यह भी पढ़ें

घर पर ऐसे निकालेंगे जूस, तो सेहत को नहीं पहुंचेगा नुकसान

20/09/2021
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Raghav Chadha

AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version