• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र प्रताप की सिर में गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में कृष्णानगर के विजयनगर में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे व ठेकेदार महेंद्र प्रताप जायसवाल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग और इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। महेंद्र मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। इसके अलावा उसके पास लखनऊ में सआदतगंज और काकोरी के पते के दो आधार कार्ड मिले हैं। महेंद्र मुख्तार की गाड़ी चलाता था।

पुलिस को मौके से एक खोखा, दो कारतूस, ठेेकेदार की बाइक, पर्स और मोबाइल फोन मिला। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही हत्या में ठेकेदारी, लेन-देन, रंजिश समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विजयनगर में अनिल शुक्ला का मकान है। उन्होंने कुछ दिन पहले असलम नाम के ठेकेदार को मकान तोड़वाने का ठेका दिया था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक महेंद्र हरदोई रोड पर बसंतकुंज योजना के पीरनगर के रहने वाले थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे असलम के साथी ठेकेदार महेंद्र प्रताप मकान तोड़वा रहे थे। साइट पर मजदूर भी लगे थे। महेंद्र देखरेख कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने महेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले। सिर में गोली लगने से महेंद्र मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी महेंद्र के परिवारजन को दी। पुलिस अनिल से पूछताछ कर रही है। वहीं, बदमाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाई गई हैं।

विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने श्रमिकों के साथ किया भोजन

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की बेटी की शादी रविवार को कैंट स्थित एमबी क्लब में हो रही थी। इस दौरान मुख्तार के करीबी चालक महेंद्र की हत्या से परिवार के लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि महेंद्र अफजाल का भी काम देखता था। महेंद्र के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। कई बार जब पुलिस की मुख्तार से मुठभेड़ हुई तो भी वह उसके साथ था।

कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर हत्या से दहशतः कृष्णानगर कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत है। घटना के बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोग भी घरों के अंदर चले गए। मुहल्ले में सन्नाटा पसर गया। पुलिस महेंद्र के मोबाइल फोन की काल डिटेल की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने घटना की जानकारी महेंद्र के परिवारजन को दी। सूचना के चार घंटे बाद भी घर का कोई सदस्य पुलिस के पास नहीं पहुंचा। परिवार वाले महेंद्र की मौत के संबंध में बात करने से कतराते रहे। महेंद्र घरवालों से अलग रहते थे। पुलिस को आशंका है कि महेंद्र के परिवार में भी कुछ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महेंद्र की दो पत्नियां हैं। एक सआदतगंज में रहती है और दूसरी गाजीपुर में रहती है।

सीसी कैमरे में दो बदमाश बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना है और नीले रंग की जींस की जैकेट व पीली पैंट पहने है। वहीं, पीछे बैठे बदमाश ने गाजरी रंग की जैकेट पहन रखी है। जैकेट की टोपी उसने लगा रखी है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Tags: crime newsLucknow NewsMukhtar Ansariup news
Previous Post

विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने श्रमिकों के साथ किया भोजन

Next Post

‘Smart’ मिसाइल का सफल परीक्षण, बढ़ेगी नौसेना की युद्धक क्षमताओं में होगा इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

'Smart' मिसाइल का सफल परीक्षण, बढ़ेगी नौसेना की युद्धक क्षमताओं में होगा इजाफा

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

कोरोना काल में आम आदमी को झटका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

04/05/2021
UP-112

अब 10 मिनट से कम समय में पहुंचेगी UP 112

01/05/2022
Mayur Dixit

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version