• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, होटल गजल की दुकानें सील

Writer D by Writer D
25/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैंगस्टर समेत कई मामलों में नामजद मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी और बेटों के नाम पर दर्ज गजल होटल पर शनिवार को फिर कार्रवाई हुई। प्रशासन ने होटल की दुकानों को सील कराकर न्यायालय के आधीन कर लिया। इससे संबंधित नोटिस चस्पा करने के साथ ही एसडीएम सदर ने सभी दुकानों को खाली कराया।

गाजीपुर के महुआबाग स्थित गजल होटल 2004-05 में मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके बेटों के नाम पर रजिस्टर्ड हुआ था। भूतल पर 17 दुकान समेत एटीएम लगा था। प्रथम तल पर हाल और व्यवसायिक काम्प्लेक्स और दूसरे तल  पर 235 वर्ग मीटर में 15 कमरे बनाए गए थे। 2020 में कार्रवाई के दौरान प्रथम तल और द्वितीय तल को अवैध निर्माण बताकर जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था, एटीएम कक्ष को भी तोड़ दिया।

भूतल पर बनी 17 दुकानें किराएदारी पर होने के कारण ध्वस्त नहीं की गई। 21 दिसंबर 2021 को डीएम एमपी सिंह ने गजल होटल के दुकानों को कुर्क करने का आदेश जारी किया। इसके बाद 17 दुकानों की भूमि को बाजार कीमत 10 करोड़ से ज्यादा में कुर्क किया गया।

किराएदार कोर्ट चले गए तो हाईकोर्ट ने उन्हें एग्रीमेंट तक दुकान खोलने की राहत दे दी। 23 सितंबर को रेंट एग्रीमेंट खत्म होते ही प्रशासन की टीम ने नोटिस जारी कर दिया। शनिवार को एसडीए सदर प्रतिभा मिश्रा ने टीम के साथ जाकर सभी दुकानों को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस, प्रशासन और राजस्व टीम की मौजूदगी में दुकानों को खाली कराया जाने लगा। इन सभी दुकानों को खाली करने के बाद प्रशासन ने सीज कर दिया और न्यायालय का नोटिस चस्पा कर दिया।

Tags: gajipur newsMukhtar Ansari
Previous Post

मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, 4 घायल

Next Post

युवती ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Dev Deepawali
Main Slider

देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

05/11/2025
gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
Monorail Train
क्राइम

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Next Post
Suicide

युवती ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Ganga Gomti Express

दो हिस्सों में बंटी चलती ट्रेन, डिब्बों से लगा हुआ गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन

29/11/2022
Sabudana cutlets

बिना चिपके बड़े ही आसानी से बन जाएंगे साबुदाने के कटलेट

14/10/2020
CM Bhajanlal

महाराणा प्रताप के जीवन से हमें हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के साथ ही स्वाभिमानपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती: मुख्यमंत्री

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version