• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी आफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Afsha Ansari

Afsha Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी के तहत मंगलवार को गाजीपुर के जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इससे पहले गाजीपुर पुलिस ने जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी की लग्जरी ऑडी कार को कुर्क कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि एंटी माफिया अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई में गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने आईएस गैंग 191 के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी के शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम असलहे को जमा कराने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है। अब तक गाजीपुर में पुलिस प्रशासन ने एंटी माफिया अभियान के तहत 82 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर असलहों को सम्बंधित थानों में जमा कराया है। जबकि जिले में 85 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किये जा चुके हैं।

आगरा मर्डर केस: भाई निकला मां-बच्चों का कातिल, हत्या के बाद की थी लूटपाट

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मुख्तार अंसारी की लग्‍जरी बुलेटप्रूफ एम्बुलेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया था। बृजलाल ने कहा कि यह मामूली एम्बुलेंस नहीं, बल्कि मुख़्तार का चलता फिरता क़िला है। इस गाड़ी में सेटेलाइट फोन के अलावा हथियार और गुर्गे भी रहते हैं।

मुख्तार इनका इस्तेमाल करता है. बता दें कि मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार का विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी इस वक्त बांदा जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे बीते छह अप्रैल में पंजाब के रोपड़ जेल से भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच सड़क मार्ग से यहां लाया गया था।

Tags: banda newscrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

मऊ के बेटा करेगा अमेरिका की यूनिवर्सिटी में रिसर्च, मिली 56 लाख की स्कॉलरशिप

Next Post

यूपी में गन्‍ना उत्‍पादन में शामली अव्वल, मेरठ दूसरे स्थान पर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Yogi government's relief campaign continues for flood affected people
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

08/09/2026
Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
Next Post
sugarcane

यूपी में गन्‍ना उत्‍पादन में शामली अव्वल, मेरठ दूसरे स्थान पर

यह भी पढ़ें

हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इंकार, अगली सुनवाई 27 जुलाई को

23/07/2020
Mehbooba Mufti

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती घर में नजरबंद नहीं हैं : पुलिस

18/11/2021
Rahul Gandhi

किसान आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version