• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंबुलेंस मामले में बाराबंकी में होगी मुख्तार की पेशी, बी वारंट जारी

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Mukhtar Ansari Ambulance case

Mukhtar Ansari Ambulance case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बंद माफिया और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट ने एम्बुलेंस के फर्जी कागजात से रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में 14 जून को कोर्ट में तलब किया है।

इसके लिए प्रभारी मुख्य न्यायिक दंड़ाधिकारी नंदकुमार ने बी वारंट जारी किया है। कोर्ट में पुलिस ने बताया है कि एम्बुलेंस मामले में फर्जी पते से पंजीकरण में मुख्तार अंसारी की संलिप्तता सही है।

पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने पुलिस को अपने दिए गए 161 के बयान में ये स्वीकार किया है कि उसकी साजिश से ही बाराबंकी में एम्बुलेंस की खरीद व पंजीकरण कराया गया था। जिसका नंबर UP 41 AT 7171 हैं. इससे पहले कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद द्वारा गाठित एसआईटी ने 25 मई को बांदा जेल पहुंच कर दो दिन पूछताछ की थी। मुख्तार इस समय बांदा की ही जेल में बंद है। बता दें कि पूर्वांचल के माफिया व विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से 31 मार्च को मोहाली कोर्ट तक पेशी पर लाने व ले जाने में यूपी 41 नंबर की एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया था।

CM योगी के आगे हारा कोरोना, 24 घंटे में मिले मात्र 1175 नए केस

पता चला कि मुख्तार 2013 से ही इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा है। अलका राय के अस्पताल के नाम से 2013 में ही इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ। गाड़ी का पैसा भी मुख्तार ने दिया था। बाद में कागज को ट्रांसफर कराने की बात थी, लेकिन ट्रांसफर नहीं हुआ। इस मामले में गठित एसआईटी ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, निदेशक शेषनाथ राय समेत सहयोगी रहे राजनाथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मुख्तार अंसारी की लग्‍जरी बुलेटप्रूफ एम्बुलेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया था। बृजलाल ने कहा कि यह मामूली एम्बुलेंस नहीं, बल्कि मुख़्तार का चलता फिरता क़िला है। इस गाड़ी में सेटेलाइट फोन के अलावा हथियार, असलहे और गुर्गे भी रहते हैं। मुख्तार इनका इस्तेमाल करता है।

Tags: barabanki ambulance casebarabanki newscrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

बम को खिलौना समझकर खेलते समय फटा, तीन बच्चों की मौत

Next Post

महिला पुलिस अधिकारी को शख्स ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
Next Post
Woman police officer beaten

महिला पुलिस अधिकारी को शख्स ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

garlic powder for nail growth

रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें लहसुन और ये तेल, नाखून होंगे खूबसूरत और बड़े

15/07/2021
accused of raping

नाबालिग से गैंगरेप मामले में दोषियों को 20-20 साल की सश्रम कारावास की सजा

14/01/2021

शिक्षा का मकसद सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं समझना चाहिए : आनंदीबेन

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version