• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘घर वापसी’ कर सकते हैं मुकुल रॉय, शीर्ष नेताओं के साथ आज अहम बैठक

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mukul Roy

Mukul Roy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में फैसला आज कोलकाता में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बैठक के बाद लिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

इसके तहत वह आज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि जब टीएमसी से भाजपा में जाने वाले नेताओं की कतार लगी थी तो उसमें मुकुल रॉय सबसे पहले नंबर पर थे। वह ममता बनर्जी के सबसे खास माने जाते थे, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर उन्हें टीएमसी से बाहर कर दिया गया था। बता दें कि इस वक्त भाजपा में ऐसे कई नेता हैं, जो टीएमसी में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में मुकुल रॉय को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं।

पुलिस मित्र करेंगे रक्तदान, लखनऊ में पहली बार हो रहा आयोजन

सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ रहा है। उन्हें नेता विपक्ष भी बनाया गया है। ऐसे में मुकुल रॉय की बेचैनी लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का मन बना लिया।

इस मसले पर टीएमसी नेता सौगत रॉय ने भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘ऐसे कई लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं। मुझे लगता है कि पार्टी छोड़कर लौटने वालों को दो कैटिगरी में बांटा जा सकता है। ये हैं सॉफ्टलाइनर और हार्डलाइनर। सॉफ्टलाइनर वे हैं, जिन्होंने पार्टी तो छोड़ी, लेकिन ममता बनर्जी का कभी अपमान नहीं किया। हार्डलाइनर वे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान दिए। अहम बात यह है कि मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी पर निजी तौर पर कोई आरोप नहीं लगाए। ऐसे में उन्हें सॉफ्टलाइनर माना जाता है।

Tags: Bengal NewsMamta banerjeeMukul RoyNational news
Previous Post

पुलिस मित्र करेंगे रक्तदान, लखनऊ में पहली बार हो रहा आयोजन

Next Post

जेवर एयरपोर्ट के लिए खाली किए जाएंगे 7 गांव, अगस्त में होगा भूमि पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Youth will get skill training for Jewar Airport and Film City

जेवर एयरपोर्ट के लिए खाली किए जाएंगे 7 गांव, अगस्त में होगा भूमि पूजन

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

थल सेना दिवस पर सैनिकों को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

15/01/2021
Shahid Kapoor's wife Mira Rajput creates havoc on social media

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर मचाया कहर

13/06/2021
Millet

योगी सरकार का ऐलान, गेहूं-चावल के साथ ही अब मुफ्त में मिलेगा बाजरा

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version