• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली पहुंचे मुलायम सिंह यादव, एम्स में भर्ती पत्नी का हाल जाना

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बुधवार को निजी विमान से लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स में भर्ती अपनी पत्नी साधना यादव से मुलाकात की और हाल-चाल जाना। साधना यादव का पिछले कुछ दिनों से एम्स में इलाज चल रहा है।

मालूम हो कि मुलायम और उनकी पत्नी साधना पिछले दिनों कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो गए थे। इलाज के बाद मुलायस सिंह डिस्चार्ज हो गए थे। लेकिन साधना यादव को सांस लेने में तकलीफ और पोस्ट कोविड इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, वे अभी आईसीयू (ICU) वार्ड में हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

बेखौफ बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रही थी। इसके अलावा उनकी पत्‍नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। मुलायम सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी थी।

भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व संसद सत्यदेव सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 80 साल के हैं। वह इस समय उत्‍तर प्रदेश की मैनपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि खराब सेहत की वजह से वह पिछले काफी समय से राजनीति में ज्‍यादा सक्रिय नहीं हैं। यही नहीं, मुलायम सिंह तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। जबकि 2012 में बहुमत मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाया था।

Tags: AIIMSdelhi newsLatest Uttar Pradesh News in Hindimulayam singh yadavsadhna yadavup newsup news in hindiUttar Pradesh News
Previous Post

बेखौफ बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

निर्माणधीन दुकान का पिलर दो युवकों पर गिरा, एक की हालात गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
निर्माणधीन पिलर गिरा

निर्माणधीन दुकान का पिलर दो युवकों पर गिरा, एक की हालात गंभीर

यह भी पढ़ें

CM Dhami welcomed Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

21/03/2026

प्रसपा छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर लड़ेगी चुनाव: शिवपाल सिंह यादव

03/12/2020
lohri

आज मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version