• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नेताजी’ को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

Writer D by Writer D
05/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav received Padma Vibhushan posthumously

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि भी मौजूद रहे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश यादव दिल्ली रवाना

मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता है।

Tags: akhilesh yadavdelhi newsLucknow Newsmulayam singh yadavpadma vibhushan awardup news
Previous Post

Raju Pal Murder Case: एक लाख का इनामी अब्दुल कवि ने सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर

Next Post

पूरक आहार कवरेज में यूनिसेफ इंडिया ने की योगी सरकार के प्रयासों की सराहना

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
Supplementary Feeding

पूरक आहार कवरेज में यूनिसेफ इंडिया ने की योगी सरकार के प्रयासों की सराहना

यह भी पढ़ें

Pollard

अगले साल MI का हिस्सा बनेंगे पोलार्ड

12/05/2022
STF

STF के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी बदमाश

23/07/2023
PM Modi

CA के छात्रों ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- स्थगित किए जाएं एग्जाम

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version