• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह यादव की बायोपिक 29 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
मुलायम सिंह यादव की बायोपिक

मुलायम सिंह यादव की बायोपिक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। यूपी की राजनीति के असली दांवपेंच आगामी शुक्रवार यानी 29 जनवरी को सिनेमाघरों सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे। इस दिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बायोपिक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बीते शुक्रवार को अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कथित तौर पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जीवन से प्रेरित है।

यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में अक्सर ठनी रहती है। दोनों की साझा सरकार भी बन चुकी है और दोनों के नेता एक दूसरे के खिलाफ सरे आम मैदान में भी उतर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अक्सर बसपा अध्यक्ष मायावती को बुआजी के संबोधन से बुलाते देखे गए हैं। सपा का गठन इसके संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जनता पार्टी का विघटन होने के बाद किया था। यूपी की मौजूदा सियासत में वह अब भी एक सशक्त विकल्प के रूप में देखी जाती है।

प्यार में पागल शिक्षक ने किया किशोरी पर जानलेवा हमला, गंभीर

बायोपिक मैं मुलायम सिंह यादव में मुलायम सिंह यादव का किरदार अभिनेता अमित सेठी ने निभाया है। अपने किरदार के बारे में अमित ने बताया कि उनके लिए यह किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मुलायम के बराबर खुद को स्थापित करना उनके लिए मुश्किल काम रहा। फिल्म मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव का किरदार वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अदा किया है। इसके अलावा गोविंद नामदेव, प्रकाश बेलवाड़ी, सुप्रिया कर्णिक, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब, अनुपम श्याम, राजकुमार कनौजिया, सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है।

बता दें कि यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का नाम एक अलग स्थान रखता है। उन्हीं के कार्यकाल में सूबे की पहली एसटीएफ बनी जिसने पूरब के पहले डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का दिन दहाड़े एनकाउंटर कर दिया था। रामंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोलियां भी मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में ही चलीं। पार्टी के नरम गुट के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी का जन समर्थन क्षीण करने में आजम खां के तेजाबी भाषणों का अहम रोल रहा है।

मुंबई की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हालांकि बायोपिक मैं मुलायम सिंह यादव को लेकर ज्यादा जोश नहीं है। मुंबई के तमाम सिनेमाघरों में अभी तक फिल्म के पोस्टर भी नहीं दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माता इसे अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज नहीं करेंगे और उनका मुख्य फोकस यूपी के सिनेमाघर ही होंगे। बायोपिक ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ से फिल्म उद्योग को किसी चमत्कारी कारोबार की उम्मीद भी नहीं है।

 

Tags: mai mulayam singh yadavmain mulayam singh yadavmimoh chakrabortymulayam singh yadavMulayam Singh Yadav biopicमुलायम सिंह यादव की बायोपिक
Previous Post

नोएडा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योगी ने इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

Next Post

बेगूसराय। अज्ञात लोगों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post

बेगूसराय। अज्ञात लोगों ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

sehnaaz siddhartha

सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्ट पर शहनाज गिल ने कुछ यूं किया रिएक्ट,

04/12/2020
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार, 1.5 लाख की मौत

01/08/2020
संजना सांघी कंगना रनौत

सुशांत पर लगे Me Too के झूठे आरोपों पर कंगना ने संजना से किया था सवाल

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version