• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक हो जाएगा मुलायम सिंह का परिवार, अखिलेश बोले- चाचा को करेंगे पूरा सम्मान

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले फिर मुलायम सिंह यादव का परिवार एक हो जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से इसके फिर कयास लगने लगे हैं।

गौरतलब है की अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा, सभी छोटे दलों को साथ लिया जाएगा। चाचा का भी एक दल है। इसको भी साथ लाने का काम करेंगे। चाचा का पूरा सम्मान होगा।

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के लोग शिवपाल यादव को ज्यादा से ज्यादा सम्मान देने का काम करेंगे। पूरी कोशिश करूंगा कि उन्हें भी चुनाव में साथ लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को इटावा आने की संभावना पर कहा कि हमारा ही कोई इटावा में काम होगा, जिसका उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनके पास अपना कोई काम नहीं है, उनसे पूछना इटावा के लिए आपने क्या विशेष काम किया है?

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, लखनऊ में भारत के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मंच पर नहीं देख पाए कौन खड़ा है जिन पर आरोप है कि उन्होंने किसान के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान ले ली है। दरअसल, अखिलेश केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बात कर रहे थे, जिनके बेटे पर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा है।

गाड़ी की चेकिंग पर भड़के ओमप्रकाश राजभर, कहा-योगी के इशारे पर की गई तलाशी

जिन्ना पर दिए बयान को लेकर मचे घमासान पर अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह केवल इसी तलाश में रहते हैं कि मुद्दा मिल जाए। भाजपा वाले रोजगार, विकास पर बात नहीं करते। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक रैली में कहा था कि सरदार पटेल जी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ कर बैरिस्टर बन कर आए थे। एक ही जगह पर पढ़ाई लिखाई की। वह बैरिस्टर बने उन्होंने आजादी दिलाई अगर उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा होगा तो वह पीछे नहीं हटे। इसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गए थे।

अखिलेश ने कहा, समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि आज दिवाली पर स्मृति दिवस के रूप में सभी सपा के कार्यकर्ता किसानों के लिए एक दीया अपने घरों पर जलाएंगे। उन्होंने कहा, हम अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन करेंगे कि जिन किसानों को मार दिया गया है, उनकी याद में एक दीया जरूर जलाना।

Tags: akhilesh yadavgoogle newsHindi Samacharpolitical newsshivpal yadavUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

गाड़ी की चेकिंग पर भड़के ओमप्रकाश राजभर, कहा-योगी के इशारे पर की गई तलाशी

Next Post

मूर्ति स्थापना को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, प्रधान समेत 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से अपील- ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्या मेरी प्राथमिकता, हर फरियादी को न्याय दिलाना सरकार का संकल्प : केशव प्रसाद

14/09/2026
AK Sharma
Main Slider

जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: ए के शर्मा

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

UP में चुनावी तैयारियां तेज, EVM-VVPAT की FLC को लेकर विशेष प्रशिक्षण शुरू

14/09/2026
Next Post
Bloody Clash

मूर्ति स्थापना को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, प्रधान समेत 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

Know about such stalwarts of T20 match who bring storm in the 20th over

जानिए टी20 मैच के ऐसे धुरंधरों के बारे में जो 20वें ओवर में लाते हैं तूफान

11/06/2021
कोविड-19 से मौत

कोविड-19 से मौत पर अब जवानों को मिलेगा कोरोना शहीद का दर्जा, परिजनों को मिलेंगे 15 लाख

21/07/2020
UP-Police-Constable-

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आन्सर-की जारी, ऐसे करें चेक

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version