• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई इंडियन्स बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

Writer D by Writer D
26/03/2023
in Main Slider, खेल
0
Mumbai Indians

Mumbai Indians

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सांस रोक देने वाले फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सात विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत लिया।

कैपिटल्स ने शिखा पांडे (27 नाबाद) और राधा यादव (27 नाबाद) की बदौलत मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने नैट सिवर-ब्रंट (60 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (37) की धैर्यवान पारियों की बदौलत यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर नौ विकेट गंवा दिये, जिसके बाद शिखा-राधा ने आखिरी विकेट के लिये 24 गेंद पर 52 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Image

कैपिटल्स के कंजूस गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाकर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिवर-ब्रंट की अर्द्धशतकीय पारी ने मुंबई को जीत दिला दी। सिवर-ब्रंट ने 55 गेंद पर सात चौकों के साथ नाबाद 60 रन बनाते हुए हरमनप्रीत के साथ 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत लक्ष्य तक पहुंचने से पहले आउट हो गयीं मगर सिवर-ब्रंट ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका जड़कर मुंबई को ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल खिताब जिता दिया।

कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन इज़ी वॉन्ग की फुलटॉस गेंदों के कारण उनकी शुरुआत अपेक्षा के विपरीत हुई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चार गेंद पर 11 रन बनाकर वॉन्ग की फुलटॉस पर आउट हो गयीं। शेफाली ने पवेलियन लौटने से पहले नो बॉल के लिये रिव्यू भी लिया लेकिन अंपायर का फैसला अडिग रहा।

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गयीं। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। नौ रन बनाने वाली जेमिमा फुलटॉस पर वॉन्ग का तीसरा शिकार रहीं।

कैपिटल्स के तीन विकेट 35 रन पर गिरने के बाद लैनिंग और मरिज़ाने काप ने पारी को संभाला। काप 21 गेंद पर दो चौकों के साथ 18 रन का योगदान ही दे सकीं, लेकिन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले कि कैपिटल्स की पारी संभलती, अमेलिया केर ने काप को पवेलियन लौटा दिया, जबकि एक रन बाद लैनिंग रनआउट हो गयीं। केर ने इसके बाद अरुंधती रेड्डी को आउट किया, जबकि हेली मैथ्यूज़ ने जेस जॉनसन, मिन्नू मणी और तानिया भाटिया का विकेट चटकाकर कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मात्र 79 रन पर नौ विकेट गिरने के बाद कैपिटल्स ऑलआउट होने की कगार पर थी लेकिन शिखा और राधा की अविश्वसनीय साझेदारी ने उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। कैपिटल्स ने मैथ्यूज़ की कंजूस गेंदबाजी से उभरकर अंतिम चार ओवर में 52 रन जोड़े। शिखा ने इस अर्द्धशतकीय साझेदारी में 17 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 27 रन बनाये, जबकि राधा ने 12 गेंद पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन का योगदान दिया। मुंबई की आखिरी विकेट की तलाश अधूरी ही रही और कैपिटल्स ने 20 ओवर में 131/9 का स्कोर खड़ा किया।

मुंबई (Mumbai Indians) की सबसे महंगी गेंदबाज वॉन्ग (चार ओवर, 42 रन) और सबसे किफायती गेंदबाज मैथ्यूज़ (चार ओवर, पांच रन) ने तीन-तीन विकेट लिये। केर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।

Tags: cricket newsCricket News in HindiMumbai Indianssports newssports news in hindiWomen Premier LeagueWPL 2023wpl championship
Previous Post

अब वेस्ट-पिकर बनेंगे स्वच्छताप्रेरक, सुधरेगा आर्थिक जीवन

Next Post

राखी सावंत ने लगाई उठक बैठक, बोलीं- सलमान का….

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Next Post
Rakhi Sawant

राखी सावंत ने लगाई उठक बैठक, बोलीं- सलमान का....

यह भी पढ़ें

Actress Kangana Ranaut comes in support of actor Karthik Aryan

अभिनेता कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में उतरी अभिनेत्री कंगना रनौत

17/04/2021
Surya Dev

रविवार को करें सूर्यदेव से जुड़ा ये उपाय, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

11/08/2024

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version