• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज कुंद्रा की जमानत याचिका का मुंबई पुलिस ने किया विरोध, कहा- विदेश भागने का है डर

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Raj Kundra

Raj Kundra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। कोर्ट में इस सुनवाई के दौरान मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उसकी इस याचिका का विरोध किया है।

पुलिस ने अपने जवाब में कहा कि ऐसा डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वह भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह देश छोड़कर भाग सकता है। पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा है क्‍योंकि उसके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। अब कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्‍त को सुनवाई करेगा।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में राज कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर उसे जमानत मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। साथ ही इस बात का भी डर रहेगा कि वह ऐसा अपराध फिर से करे। राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी। उसका नाम न तो चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में। याचिका में कहा गया है कि चार्जशीट में नामित आरोपी जमानत पर बाहर हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट की अदालत ने पहले उसकी जमानत को खारिज करने में गलती की।

यहां घोड़ो से तैयार हो रही है कोरोना की एंटीबॉडी, 90 घंटों में संक्रमण खत्म होने का दावा

राज कुंद्रा की याचिका में कहा गया है कि पूरा आदेश अनुमानों पर आधारित है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। मजिस्ट्रेट यह समझने में विफल रहे कि आवेदक के खिलाफ कथित अपराध में उसकी कथित संलिप्तता दिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं है। इस याचिका के जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि बनाए गए सभी वीडियो आखिर कहां अपलोड किए गए।

पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो वह ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को अपलोड करके अपना अपराध करना जारी रख सकता है। यह हमारी संस्‍कृति को प्रभावित करेगा और हमारे समाज में गलत संदेश देगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि राज कुंद्रा का इस मामले में आरोपी प्रदीप बख्‍शी से संबंध है। उसने उससे संपर्क करने और बाद में जांच से बचने की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती है तो वह भी ब्रि‍टिश नागरिक होने के चलते देश से भाग सकता है। इसके साथ ही मंगलवार को कोर्ट ने पोर्न केस मामले में पिछले साल मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज केस के मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

Tags: crime newsMaharashtra Newsmumbai policepornography caseRaj kundrashilpa shetty
Previous Post

यहां घोड़ो से तैयार हो रही है कोरोना की एंटीबॉडी, 90 घंटों में संक्रमण खत्म होने का दावा

Next Post

तालिबान का बढ़ता वर्चस्व, अफगान के तीन और शहरों पर कमाया कब्जा

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Taliban

तालिबान का बढ़ता वर्चस्व, अफगान के तीन और शहरों पर कमाया कब्जा

यह भी पढ़ें

share market

Share Market Update : बाजार एक बार फिर ऊंचाई पर है, क्या अब होगा नुकसान?

03/01/2021
hotel

दो डिश, सलाद और ब्रेड, होटल ने वसूले 1.3 लाख रुपए

27/05/2022
lucknow_district_jail

जेल अधीक्षक की लापरवाही से कैदी फरार, DIG जेल को नहीं मिला कोई दोषी अफसर

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version