• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज ही के दिन 13 धमाकों से दहल गई थी मुंबई

Writer D by Writer D
12/03/2022
in शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 12 मार्च 1993 को आज ही के दिन मुंबई (Mumbai) में स्टॉक एक्सचेंज सहित 13 जगहों पर ब्लास्ट (Blast) हुए। इसमें 257 लोगों की मौत हुई। 700 से ज्यादा घायल हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28 मंजिला इमारत के बेसमेंट में दोपहर 1:30 बजे धमाका हुआ, जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे। इसके आधे घंटे बाद एक कार धमाका हुआ और अगले दो घंटे से कम समय में कुल 13 धमाके हो चुके थे। करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

इस मामले में 4 नवंबर 1993 को 189 आरोपियों के खिलाफ 10,000 पन्ने की प्राथमिक चार्जशीट दायर की गई थी। 19 नवंबर 1993 को यह मामला CBI को सौंप दिया गया था। 19 अप्रैल 1995 को मुंबई की टाडा अदालत में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। सितंबर 2006 में अदालत ने अपने फैसले देने शुरू किए।

इस मामले में 123 अभियुक्त थे, जिनमें से 12 को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। 68 लोगों को उम्रकैद से कम की सज़ा सुनाई गई थी, जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने याकूब मेमन को छोड़कर बाकी सभी लोगों की फांसी को उम्र कैद में बदल दिया था। याकूब को 2015 में फांसी पर चढ़ाया गया। टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम आज भी इस मामले में फरार हैं।

29 साल बाद गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड आतंकी, मुंबई सीरियल ब्लास्ट में था शामिल

नवंबर 2006 में संजय दत्त को पिस्तौल और AK-56 राइफल रखने का दोषी पाया गया था। संजय दत्त को 6 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा तो बरकरार रखी, लेकिन सजा को एक साल घटाकर 5 साल कर दिया। संजय दत्त ने मई 2013 में सरेंडर कर दिया था। वह फरवरी 2016 में पुणे की यरवदा जेल से छूटे।

गांधी जी ने दांडी मार्च शुरू किया था

गांधी जी और उनके स्वयं सेवकों ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च शुरू किया था। मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ‘नमक कानून को तोड़ना’। गांधी जी ने साबरमती में अपने आश्रम से समुद्र की ओर चलना शुरू किया। इस आंदोलन की शुरुआत में 78 सत्याग्रहियों के साथ दांडी कूच के लिए निकले बापू के साथ दांडी पहुंचते-पहुंचते जनता भी शामिल हो गई। 25 दिन बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी पहुंचकर उन्होंने समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा।

नमक सत्याग्रह के 91 साल पूरे, मोदी 12 मार्च को गांधी आश्रम से रवाना करेंगे दांडी मार्च

महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा के दौरान सूरत, डिंडौरी, वांज, धमन के बाद नवसारी को यात्रा के आखिरी दिनों में अपना पड़ाव बनाया था। यहां से कराडी और दांडी की यात्रा पूरी की थी। वे लगभग 390 किलोमीटर का सफर तय कर दांडी पहुंचे थे। यह वह दौर था जब ब्रितानिया हुकूमत का चाय, कपड़ा और यहां तक की नमक जैसी चीजों पर भी एकाधिकार था।

आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं

ब्रिटिश राज में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था, बल्कि उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक के लिए कई गुना ज्यादा पैसे देने होते थे। दांडी मार्च के बाद अगले कुछ महीनों में 80,000 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक चिंगारी भड़की, जो आगे चलकर ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ में बदल गई।

12 मार्च को देश-दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं-

2018: महाराष्ट्र में हजारों किसानों ने मुंबई के लिए मार्च शुरू किया।

2014ः कश्मीर में भारी हिमपात और हिमस्खलन की वजह से भारत-पाकिस्तान में 14 लोगों की मौत।

2008: अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टेल्थ लड़ाकू विमान F-117 को अपने बेड़े से हटाया।

1970: अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गई।

1894: कोका कोला को पहली बार बोतलों में बेचना शुरू किया गया।

1884: पहली महिला अमेरिकी राज्य कॉलेज की स्थापना मिसिसिपी में की गई।

1755: अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

Tags: aaj ka itihasdandi marchEducation Newseducation updatesMumbai Blasttoday's history
Previous Post

क्या तेजस्वी-करण करने वाले है शादी? जाने क्या है पूरा सच

Next Post

कब रिलीज होगी विजय-कटरीना की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’?

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post
कटरीना कैफ

कब रिलीज होगी विजय-कटरीना की फिल्म 'मैरी क्रिसमस'?

यह भी पढ़ें

Supreme Court

ममता सरकार को झटका, SC ने केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश

20/06/2023
Four years of the Dhami government: Achievements and direction of development

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

25/10/2025
trai cycle

ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांग जनों के चेहरे खिलें

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version