• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के लिए नगर निगम ने तेज किया अभियान

Writer D by Writer D
02/12/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
plastic free Maha Kumbh

plastic free Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज का महाकुम्भ (Maha Kumbh) विश्व के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक है। सीएम योगी (CM Yogi) महाकुम्भ को दिव्य भव्य के साथ ग्रीन महाकुम्भ के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी महाकुम्भ के वैश्विक सम्मेलन से प्लास्टिक मुक्त, ग्रीन महाकुम्भ (Plastic Free, Green Maha Kumbh) का संदेश पूरे विश्व में फैलाना चाहते हैं। उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को पूरी तरह पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक से मुक्त रखने का संकल्प लिया है। इस दिशा में नगर निगम प्रयागराज भी नगर आयुक्त सीएम गर्ग के निर्देशन में पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान चला रहा है। नगर निगम की टीमें इंफोर्समेंट व्हीकल के साथ शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वालों पर इंफोर्समेंट की कार्यवाही भी की जा रही है।

स्वच्छ प्रयागराज, प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वच्छ महाकुम्भ, ग्रीन महाकुम्भ बनाने का प्रयास किया जा रहा। इस दिशा में जहां एक ओर मेला प्राधिकरण मेला क्षेत्र को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने की कवायद कर रहा है तो वहीं नगर निगम प्रयागराज भी पूरे शहर को प्लास्टिक फ्री रखने का अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त सीएम गर्ग के मार्गदर्शन और निर्देशन में पूरे शहर में 12-12 सदस्यों की 2 टीमें और 6 इन्फोर्समेंट व्हीकल के साथ स्वच्छ प्रयागराज, प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान चला रही है।

एप के माध्यम से ई रिक्शा और ई ऑटो भी बुक कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

उनके निर्देशों के मुताबिक पूरे शहर को 3 नोड और 8 जोन में बांटा गया है। दोनों टीमें पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का जागरूकता अभियान चला रही हैं। साथ ही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, गंदगी फैलने वालों और नगर निगम के निर्देशों का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों के साथ इन्फॉर्मेंट की कार्रवाही भी की जा रही है। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लघंन करने वालों से जब्ती और चलान वसूली भी की जा रही है।

जागरूकता के साथ इन्फोर्समेंट की भी की जा रही है कार्यवाही

प्रयागराज नगर निगम विशेष तौर पर महाकुम्भ के दौरान पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखना चाहता है। ताकि महाकुम्भ से स्वच्छ, हरित पर्यावरण का संदेश विश्व पटल तक पहुंचे। नगर निगम प्रयागराज के नागरिकों और दुकानदारों से पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित कर रहा है। प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर कुल्हड़, दोनें, पत्तल व कपड़े और जूट के थैलों के प्रयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

इसके लिये नगर निगम की जागरूकता और इंफोर्समेंट टीम में 2 ट्रक, 1 जेसीबी के साथ 4 गार्ड, 10 गैंगमैन, 1 नोडल आरई के साथ अभियान चला रही हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जा रही है। प्रयागराज नगर निगम सीएम योगी के स्वच्छ महाकुम्भ और ग्रीन महाकुम्भ के संकल्प को सिदधी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

Tags: maha kumbhplastic free Maha Kumbh
Previous Post

‘हाईवे न रोकें, जनता की सुविधा का रखें ध्यान’, आंदोलन कर रहे किसानों को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत

Next Post

सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी महाकुम्भ की टेंट सिटी, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी महाकुम्भ की टेंट सिटी, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

यह भी पढ़ें

arrested

बीजेपी नेता के हत्या मामले में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

17/10/2022
pm modi

पटना आएंगे पीएम मोदी, विस भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

01/07/2022
पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना के अधिकारी शहीद

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version