• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बोर्ड में मुन्ना भाई की सेंध, परीक्षा देते पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थी

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, फतेहपुर, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। कोरोना काल के बाद पूरी तैयारी और कोविड प्रोटोकाल के साथ शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board) में मुन्ना भाई का साया नजर आया। हाईस्कूल में हिंदी की परीक्षा के पहले दिन और पहली पाली में दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं।

डीआईओएस ने दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थियों (Fake Candidates) को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। अब उनपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

अबतक यूपीएससी या मेडिकल की परीक्षाओं में मुन्ना भाइयों का बोल बाला रहता था लेकिन अब यूपी बोर्ड परीक्षा पर भी छाया पड़ गई है। यूपी के फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। सुबह पहली पाली में केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा संपन्न कराई गई और तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, योगी ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

वहीं केंद्रों पर आंतरिक दल निरीक्षण करते रहे और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। गुरुवार की सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने दो केंद्रों में दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा है।

फतेहपुर के सरला देवी इंटर कालेज में हाइस्कूल की हिंदी की परीक्षा में बाबू सिंह होरीलाल के स्थान पर दूसरे को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इसी तरह सचल दल ने छोटेलाल भानुमति इंटर कॉलेज थरियांव में अखिलेश पुत्र देवशरण की जगह पर दूसरे को परीक्षा देते पकड़ा है।

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों फर्जी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र में हेराफेरी करके परीक्षा देने आए थे। मिलान करने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। दोनों आरोपितों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। थरियांव थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: #UP Board Examfake candidatefatehpur newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

बेटी आराध्या संग स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post

बेटी आराध्या संग स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

यह भी पढ़ें

इस जिले में पूरे सावन माह में शनिवार और सोमवार को 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

19/07/2024
murder

खेत पर चारा लेने गई नाबालिग की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

17/02/2021
kangana sunny leone

‘पॉर्न स्टार’ बयान पर बोलीं सनी लियोनी- जो आपको जानते नहीं……..

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version