• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंशी प्रेमचंद ने अपने उपन्यास ‘वरदान’ में क्रिकेट मैच की शानदार कमेंट्री सामने आई

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, शिक्षा
0
मुंशी प्रेमचंद

मुंशी प्रेमचंद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दी के साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को हम लोग तमाम कहानियों के लिए जानते हैं। लेकिन हममे से बहुत कम लोगों को मालूम है कि वो क्रिकेट के भी शौकीन थे। उन्होंने एक बार नहीं कई बार अपनी कहानियों और लेखों के जरिए क्रिकेट पर लेखनी चलाई। महाराजाओं के क्रिकेट कप्तान बनने की खिल्ली उड़ाई।

प्रेमचंद ने 1935 में एक कहानी लिखी, वो उस समय दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और भारतीय टीम के बीच मैचों पर लिखी गई थी। लेकिन बहुत रोचकता के साथ प्रेमचंद ने इसे संस्मरण का जामा पहनाते हुए कहानी लिखी थी। 1935-36 में जैक राइडर की अगुवाई में एक आस्ट्रेलियाई टीम भारत आई और उसने यहां कई फर्स्ट क्लास के मैच खेले थे।

इस टूर को प्राइवेट तौर पर आर्गनाइज किया गया था। इस पर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की कोई सहमति नहीं थी। इस दौरे में जितना पैसा खर्च हुआ, वो महाराजा पटियाला ने किया। भारत की टीम को नाम दिया गया आल इंडिया इलेवन। तब तक भारतीय टीम को टेस्ट का दर्जा नहीं मिला था। आस्ट्रेलिया और भारत के बीच 16 फर्स्ट क्लास के मैच खेले गए।

इससे पहले प्रेमचंद ने 12 अक्तूबर 1932 को ‘जागरण’ में छपे एक संपादकीय में भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का विवरण लिखा था। प्रेमचंद ने इसमें लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम को भारतीय हॉकी टीम जितनी सफलता भले ही न मिली हो, लेकिन फिर भी उसकी सफलता महत्त्वपूर्ण है.।

भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रेमचंद ने लिखा था की ‘भारतीय क्रिकेट टीम दिग्विजय करके लौट आयी। यद्यपि उसे उतनी शानदार कामयाबी हासिल नहीं हुई, फिर भी इसने इंग्लैंड को दिखा दिया कि भारत खेल के मैदान में भी नगण्य नहीं है। सच तो यह है कि अवसर मिलने पर भारत वाले दुनिया को मात दे सकते हैं, जीवन के हरेक क्षेत्र में क्रिकेट में इंग्लैंड वालों को गर्व है। इस गर्व को अबकी बड़ा धक्का लगा होगा। हर्ष की बात है कि वाइसराय ने टीम को स्वागत का तार देकर सज्जनता का परिचय दिया है।’

प्रेमचंद ने अपनी साहित्यिक कृतियों में भी क्रिकेट के बारे में लिखा है। उपन्यास ‘वरदान’ में प्रेमचंद ने अलीगढ़ और प्रयाग के छात्रों के बीच हुए क्रिकेट मैच का जीवंत वर्णन किया है। बल्कि इस कहानी में तो ऐसा लगा मानो वो कहीं कहीं गेंद के साथ कमेंटरी की विधा में आंखों देखा हाल लिख रहे हों।

 

जिस कहानी क्रिकेट का मैच जिक्र ऊपर किया गया, वो प्रेमचंद के निधन के बाद कानपुर से छपने वाले उर्दू पत्र ‘ज़माना’ में जुलाई 1937 में छपी थी। डायरी शैली में लिखी गई यह कहानी जनवरी 1935 से शुरू होती है। इस कहानी के मुख्य पात्र हैं भारतीय क्रिकेटर जफर और इंग्लैंड से डॉक्टरी की पढ़ाई कर भारत लौटी हेलेन मुखर्जी।

Tags: Munshi Premchandnovel 'Varadan'साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद
Previous Post

साइबेरिया के जंगलों में यह कैसा छेद, जो होता जा रहा है 50 मीटर गहरा

Next Post

दिल्ली की टीवी एंकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
टीवी एंकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली की टीवी एंकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

यह भी पढ़ें

CM Yogi addressed the rally in Mathura

काशी विश्वनाथ जैसा बनना चाहिए बांके बिहारी का धाम: सीएम योगी

27/04/2023

कोरोना के कारण दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

04/10/2020
tea leaves

इस्तेमाल चाय का इस तरह करें इस्तेमाल, फायदे हैरान करने वाले

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version