• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुभासपा नेत्री नंदिनी राजभर का हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
Nandini Rajbhar

Nandini Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर (Nandini Rajbhar) की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम डीघा में पिछली 10 मार्च को दिनदहाड़े नंदिनी राजभर (Nandini Rajbhar)  की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त साहुल राजभर को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी आदि बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि नंदिनी राजभर (Nandini Rajbhar)  की हत्या की घटना के बाद संदेह के आधार पर मृतका के परिजन द्वारा दी गई तहरीर में नामजद किए गए पांच आरोपियों में से एक पहले ही कथित जमीन संबंधी मामले में आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में जेल में था तथा तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अभियुक्त फरार चल रहा था। यह त्वरित कार्रवाई इसलिए की गई कि तत्काल पुलिस के पास कोई प्रारंभिक जानकारी नहीं थी।

इस बीच नंदिनी राजभर की हत्या की घटना की जांच में जुटी खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को घटना के पीछे कुछ अन्य कारणों का पता चला और पुलिस टीम उस दिशा में जांच में जुटी तो कड़ी से कड़ी जुड़ने लगी। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता सें कई लोगों से पूछताछ की और पुख्ता सुराग मिलने पर अभियुक्त साहुल राजभर तक पहुंच गई। साहुल की गिरफ्तारी के साथ ही घटना का खुलासा हो गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त साहुल राजभर ने बताया कि ग्राम डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद के तेनू राजभर से उसकी बड़ी बहन ममता की शादी हुई है। लगभग एक साल पहले वह अपने बहनोई तेनू राजभर के घर में रहकर मेडिकल स्टोर चलाता था। डीघा गांव की नंदिनी राजभर भी उससे दवा ले जाती थी जिससे उसकी जान-पहचान हुई फिर प्रेम संबंध हो गया। नंदिनी को बस्ती जनपद में बुलाकर एक अदद सैमसंग का मोबाइल फोन दिया तथा कई बार में नंदिनी को कुल 26 हजार रूपये भी दिया था। इसके बावजूद कुछ दिनों से नंदिनी का व्यवहार बदल गया था और उससे बातचीत नहीं कर रही थी। जब भी फोन मिलाता था तो बात करने से बचती थी और अनदेखी कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद होने लगा था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने 10 मार्च को अपना मोबाइल व 26 हजार रूपये वापस करने को कहा तो वह देने से इनकार करने लगी तथा जेल भेजवाने की धमकी देने लगी। इस बात को लेकर उससे बहस हुई थी। इसी से नाराज उसने हथौड़ी से नंदिनी के सिर पर कई बार वार किया। जब इत्मीनान हो गया कि वह मर चुकी है तब वह अपने बहनोई के घर गया। वहां पर मैंने अपना शर्ट बदलकर टी-शर्ट पहन लिया और हथौड़ी को पैंट की जेब में रखकर उसे टी-शर्ट से छिपाकर मेंहदावल बाईपास होते हुए पैदल आया और नंदिनी की मोबाइल से सिम निकाल कर उसे बाईपास के के पास तोड़कर फेंक दिया तथा हथौड़ी को अग्रवाल नेत्रालय के आगे नहर में फेंक दिया।

Tags: crime newsNandini Rajbharsant kabirnagar newsup news
Previous Post

अंतर्राज्यीय गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार

Next Post

‘जेल में दिया जा रहा जहर’, मुख्तार अंसारी ने लगाई कोर्ट में लगाई गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

'जेल में दिया जा रहा जहर', मुख्तार अंसारी ने लगाई कोर्ट में लगाई गुहार

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दिव्यांग विश्वविद्यालय को शासकीय दर्जा दिलाने का दिया भरोसा

31/07/2022
बिजली आपूर्ति बहाल

मुंबई : तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

12/10/2020
arjun rampal

ड्रग्स केस : एक्टर अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी की छापेमारी, ड्राइवर गिरफ्तार

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version