• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, यूपी के इस जिले में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
19/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में दिनदहाड़े एक ही परिवार के एक बुजुर्ग सास-ससुर, उनकी बहू और पोती की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। किसी भारी चीज से उनके सिर कूंचे गए थे। दो मंजिला मकान में एक का शव बेड पर पड़ा था, जबकि दो लाशें बेड के पास फर्श पर पड़ी थीं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। वारदात के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में गांव वाले मौजूद हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में गंगा सिंह परिवार सहित रहते थे। घर में गंग सिंह के अलावा उनकी पत्नी, बहू, पोता और पोती भी थे, जबकि बेटा बाहर नौकरी करता है। सोमवार को गंगा सिंह अपनी दुकान से दोपहर के समय घर वापस आए। इसी दौरान अज्ञात हमलवरों ने गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बहू रत्ना और पोती ज्योति पर हमला कर दिया। सभी के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया, जिससे मौके पर ही गंगा सिंह, उनकी बहू रत्ना और पोती ज्योति की मौत हो गई, जबकि पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बड़े आराम से फरार हो गए। इसी बीच स्कूल की छुट्टी होने के बाद पोता घर आया। चूंकि घर का दरवाजा खुला था तो पोता सीधे अंदर गया, लेकिन अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। वह चीखता हुआ घर से बाहर आया। चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो बेड पर गंगा सिंह की लाश पड़ी थी, जबकि बहू रत्ना और पोती ज्योति की लाश फर्श पर पड़ी थी।

वहीं गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी बेसुध पड़ी थीं। उनके सिर से खून बह रहा था। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल श्यामा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वहीं घटना की गंभीरता को देखते मौके पर एटा एसपी श्याम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। फिलहाल घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

शुरुआती जांच में ये निकलकर सामने आया है कि सभी के सिर पर ईंट से हमला किया गया था। घटनास्थल से पुलिस को कुछ खून से सनी ईंटें बारामद हुई हैं, जिन पर खून लगा हुआ था। ईंट से सभी का सिर बेरहमी से कूंचा गया था। कमरे में बेड के पास खून ही खून फैला था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर कई की संख्या में आए थे, क्योंकि एक या दो व्यक्ति एक चार लोगों की हत्या (Murder) नहीं कर सकता है। इसकी वजह वारदात के समय चीख-पुकार तक नहीं मची, जिससे आस-पड़ोस के लोग जान तक नहीं पाए। जब गंगा सिंह के पोते ने घर आकर देखा तो लोग जान पाए।

Tags: crime newsetah newsmurder
Previous Post

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Next Post

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर मौत मामले में नोएडा अथॉरिटी CEO हटाए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Noida Authority CEO removed in engineer death case

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर मौत मामले में नोएडा अथॉरिटी CEO हटाए गए

यह भी पढ़ें

cm yogi

उत्तर प्रदेश के युवा दूसरों को दे रहे नौकरी : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2022
Rajnath Singh

राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

11/07/2024
Cheese Chili Paratha

आज बनाएं टेस्टी पराठा, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version