• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धारदार हथियार से किशोर की हत्या, बीच सड़क पर मिला शव

Writer D by Writer D
10/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अघवार गांव स्थित चकरोड पर गुरुवार को एक किशोर का शव पड़ा मिला। आशनाई के शक में धारदार हथियार से किशोर की हत्या (Murder) की गई है। सूचना पर एसपी अजय सिंह, एडिशनल एसपी आपरेशन महेश सिंह अत्री, सीओ अजय राय, रामानंद राय, फाॅरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड, एसओजी, स्वाट टीम, जमालपुर व अहरौरा थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पिता होरीलाल प्रजापति निवासी अघवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके 17 वर्षीय पुत्र अमित प्रजापति उर्फ कल्लू की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर व माथे पर वार कर हत्या (Murder) कर दी है। अमित बुधवार की रात दस बजे के आसपास गांव में नाच देखने जाने के लिए कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और गुरुवार की भोर में उसका शव गांव के ही चकरोड पर बरामद हुआ।

पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोर अमित प्रजापति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना के अनावरण के लिए एएसपी नक्सल व चुनार और मड़िहान सीओ की टीम गठित की गई। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। किशोर की हत्या की जांच कर रही टीम की सुई बार-बार आशनाई प्रकरण को लेकर रुक जा रही है। पुलिस मोबाइल काल डिटेल को खंगाल रही है।

निर्मम तरीके से हुई युवक की हत्या

घटनास्थल पर जहां युवक का शव बरामद किया गया, उस स्थान पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि निर्मम तरीके से उसकी गला रेतकर व माथे पर वार कर हत्या की गई है। उसके शरीर का पूरा खून घटनास्थल पर ही निकल गया था और शरीर का पूरा हिस्सा सिकुड़ गया था। मुंह से निकला खाद्य पदार्थ भी काफी मात्रा में शव के पास बरामद हुआ।

खोजी कुत्ता खुलासे में कर रहा मदद

डाॅग स्क्वाॅयड की टीम घटनास्थल से घूमकर घर से विपरीत दिशा की ओर निर्जन स्थान पर जाकर रुक रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक पहले वहां पर गया था और उसके बाद उसे चकरोड पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

चार संतानों में दूसरे नंबर पर था मृतक

होरीलाल प्रजापति की चार संतानों में मृतक अमित दूसरे नम्बर पर था। पहले नम्बर पर उसकी बेटी फिर मृतक किशोर था और उससे छोटी दो बहनें हैं। मृतक के पिता मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते थे।

Tags: crime newsmirjapur news
Previous Post

बेटे ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या

Next Post

 जेपी नड्डा के साथ आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
yogi

 जेपी नड्डा के साथ आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे योगी

यह भी पढ़ें

iit madras

IIT मद्रास ने बिजनेस अकाउंटिंग प्रोसेस पर एक नया ऑनलाइन कोर्स किया शुरू

08/10/2020
bihar ssc

बीएसएससी प्रथम इंटर स्तरीय परीक्षा 2014 के लिए अहम नोटिफिकेशन

08/12/2020
कोरोना के नए स्ट्रेन Corona's new strain

देश में कोरोना के नये स्ट्रेन से अब तक संक्रमितों की संख्या 109 पहुंची

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version