• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व प्रधान पति समेत पांच नामजद

Writer D by Writer D
28/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली ग्राम सभा के शेरपुर गांव के पश्चिम तरफ रसूलपुर को जाने वाले चकरोड के किनारे गेहूं के खेत में जमानिया कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बद्रे आलम खा (45) की मंगलवार की रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या (Murder) कर दी गई। सूचना पर बुधवार की सुबह तीन बजे के आसपास पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पत्नी तमन्ना की तहरीर पर मुहम्मदपुर के पूर्व प्रधान पति अब्बास सहित पुत्र अरशद व आरिफ, भांजा इरफान व साला नौरेज खां के खिलाफ हत्या (Murder) का मुकदमा दर्ज हुआ है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पत्नी ने बताया कि उनके पति बद्रे आलम खां रात 09 बजे घर पर लेटे हुए थे। इसी बीच किसी का फोन आया और वह मोटरसाइकिल से किसी को बिना बताए घर से निकल गए। कुछ घंटे बाद वह घर वापस नहीं आए तो उन्हें खोजना शुरू किया गया। फुल्ली चट्टी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछने पर उन्हें पता चला कि एक युवक मोटरसाइकिल से जमानिया की तरफ गया है। परिजन खोजते हुए जमानिया कोतवाली पहुंचे, लेकिन वहां पर भी कुछ पता नहीं चला।

इसी बीच गांव के कुछ युवक फुल्ली जनकपुर दरौली मार्ग से रात को 2:30 बजे वापस गांव जा रहे थे, तभी रसूलपुर मुसहर बस्ती के पूरब तरफ शेरपुर को जाने वाले चकरोड के किनारे गेहूं के खेत में शव पड़ा देख इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दिलदार नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिवार को दी।

घटना से संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरडी चौरसिया ने बुधवार को थाने पहुंचकर मातहतों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पत्नी तमन्ना की तहरीर पर मुहम्मदपुर के पूर्व प्रधान पति अब्बास सहित पुत्र अरशद व आरिफ, भांजा इरफान व साला का नौरेज खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsgajipur newsup news
Previous Post

नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत 5 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

राजकुमार राव

Phangat गाने का टीजर हुआ रिलीज, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा

21/02/2021
arrested

आधा दर्जन मामलों का आरोपी उबैद अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

07/01/2022
रायबरेली के एडीजे कोरोना पॉजिटिव ADJ Corona positive of Rae Bareli

सिद्धार्थनगर में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2146 हुई

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version