• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता की निर्मम हत्या, नशे में धुत युवकों ने ले ली जान

Writer D by Writer D
13/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
BJP leader Pashupati Nath Singh murdered

BJP leader Pashupati Nath Singh murdered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जनपद के सिगरा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर कॉलोनी में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (Pashupati Nath Singh) की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई। पिता को बचाने आए बेटे राजन सिंह को लाठी और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 40 से 50 की संख्या में आए हमलावरों ने घर पर पथराव भी किया।

सिगरा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। राजन को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना से जिला पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीएचयू में तीन थानों की फोर्स मौजूद है।

सिगरा थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपति नाथ सिंह (71) (Pashupati Nath Singh) का मकान है। बगल में ही देसी और अंग्रेजी शराब का ठेका है। रात 8 बजे ठेके पर कुछ युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर आ गए। इस पर पशुपति नाथ और उनके बेटे राजन सिंह (45) ने मना किया। इसी बीच नशे में धुत दो युवकों से विवाद हो गया।

40 से 50 युवकों ने बोला हमला

मोहल्ले के कुछ लोग एकत्रित हुए और युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। कुछ ही देर में छह बाइक से 15-16 की संख्या में युवक आए लेकिन मोहल्ले में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण चले गए। रात साढ़े आठ बजे के बाद 40 से 50 की संख्या में हॉकी, डंडे और रॉड से लैस होकर आए और पिता-पुत्र पर टूट पड़े।

पत्थरबाजी और हॉकी-डंडे से बेरहमी से पशुपति नाथ की पिटाई की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पशुपति नाथ (Pashupati Nath Singh) ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। वहीं, बेटा राजन सिंह भी अधमरा हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

आजम खान को इस मामले में हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, आपराधिक केस की कार्यवाही पर रोक बढ़ी

सूचना मिलते ही भाजपा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, राजेश त्रिवेदी सहित सौ की संख्या में लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी घटनास्थल और बीएचयू पहुंच जानकारी ली। पुलिस आयुक्त के अनुसार एक हमलावर को हिरासत में लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है।

हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन

पशुपतिनाथ सिंह (Pashupati Nath Singh) 2012 में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि शराब पीकर मारपीट से मना करने पर अवांछनीय तत्वों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। सिगरा थाने में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Tags: crime newspashupati nath singhup newsvaranasi news
Previous Post

अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Next Post

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 4 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
arrested

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 4 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें

16/11/2024
CM Sai welcomed CM Yogi who reached Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

19/05/2026
CM Yogi

वन अर्थ-वन फैमली-वन फ्यूचर भाव की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी G20 समिट: योगी

10/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version