• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नर गुरु की सरेआम गोली मारकर हत्या, कई थानों की पुलिस तैनात

Writer D by Writer D
10/09/2025
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Madhu Sharma

Madhu Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिला के नीमराना थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा (Kinnar Guru Madhu Sharma) की कार में गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारबंद बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा (Madhu Sharma) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नीमराना के पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया दाेपहर में किन्नर गुरु मधु शर्मा (60) (Madhu Sharma) औद्योगिक क्षेत्र में मोहलड़िया गांव के पास अपनी गाड़ी में बैठी थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर एक बदमाश आया और मधु शर्मा के सीने पर गोली चला कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे नजदीकी सचखंड अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग सीएचसी गेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात कर दी गई। नीमराना थाना पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। एडिशनल एसपी शालिनी राज और डीएसपी सचिन शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। समाज के लोगों को समझाकर माहौल शांत करने की कोशिश की।

गुरु मधु शर्मा (Madhu Sharma) समाज सेवा में भी थीं सक्रिय

किन्नर समाज के सदस्यों ने बताया कि गुरु मधु शर्मा (Madhu Sharma) समाज सेवा में भी सक्रिय थीं। उन्होंने बधाई राशि से वाटर कूलर लगवाए, गौशालाओं को सहयोग दिया, अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया और गरीब बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाया। उनकी निस्वार्थ सेवा के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थीं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

Tags: Madhu Sharmarajasthan news
Previous Post

‘विकसित यूपी @2047 : आत्मनिर्भर हो रही नारी, बम्पर हुआ व्यापार’

Next Post

इंजीनियर की निर्मम हत्या, घर में इस हाल में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Murder of an engineer in Lucknow

इंजीनियर की निर्मम हत्या, घर में इस हाल में मिला शव

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

रामभद्राचार्य की गर्दन काटने पर 2 लाख का इनाम, अलीगढ़ से जुड़ा आरोपी का कनेक्शन

07/02/2024
quantum computing

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

27/02/2026
CM Yogi

पूरा यूपी योगी मय

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version