• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोर समझ साधु के वेष में आए अधेड़ की पीटकर हत्या

Writer D by Writer D
04/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव के डड़वा पकसेड़ा मजरे में मजदूरों ने बुधवार की सुबह मोबाइल चोरी का आरोप लगा साधू के वेष में आए अधेड़ की पीटकर हत्या (Murder) कर दी। जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सन्त रविदासनगर जनपद के गोपीगंज थाना अंतर्गत तिलगा गांव निवासी महन्त उर्फ विष्णु कुमार (47) पुत्र नागेंद्र नाथ मंगलवार को डड़वा पकसेड़ा गांव निवासी स्व. महानन्द तिवारी के यहां आया था। बुधवार की सुबह वह गांव में अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक के पास चला गया।

वहां काम करने वाले लगभग डेढ़ दर्जन मजदूरों ने विष्णु पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थर व लाठी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया कि ठेकेदार व मजदूरों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर विष्णु को अधमरा कर दिया था। ओवरहेड टैंक का काम करा रहे मेठ की सूचना पर पहुंची पीआरवी उसे जिगना थाने ले आई। यहां थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि यह मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र का है।

मेठ व उसके साथी मजदूर अधेड़ को बाइक पर लादकर अस्पताल के गेट पर उसे उतारकर भाग निकले। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस साथ में नहीं थी। कुछ लोग मृत हाल में एक साधू के वेष में व्यक्ति को अस्पताल के द्वार पर छोड़कर भाग निकले।

थाना प्रभारी जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि गोरखपुर जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के सहदो डाड़ निवासी सौरभ सिंह पुत्र राम औतार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि व्यक्ति मजदूरों का सामान चुराकर भाग रहा था। मजदूरों ने दौड़ाकर पकड़ने के बाद पिटाई की थी। पीआरवी पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। दवा इलाज के लिए पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही बाहरी मजदूर मौके से भाग निकले।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी संजय वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पेयजल परियोजना में काम कर रहे मजदूरों व मेठ की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। बाहरी सभी मजदूर व ठेकेदार भाग गए हैं।

Tags: crime newsmirjapur news
Previous Post

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

सेल्समैन के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सेल्समैन के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी केस दर्ज

यह भी पढ़ें

pm modi

प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता से विश्व में सर्वाधिक बाघ भारत में : मोदी

07/10/2020
Codeine Cough Syrup Case

योगी सरकार की कोर्ट में प्रभावी पैरवी का असर, शुभम जायवाल और भोला प्रसाद पर चलेगा NDPS एक्ट का मुकदमा

19/12/2025
Akhilesh Yadav

अन्नदाताओं का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : अखिलेश

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version