• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडिकल कॉलेज से हत्यारोपित बंदी फरार, मचा हड़कंप

The murdered prisoner absconded from the medical college

Writer D by Writer D
02/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Absconded

absconding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। कुशीनगर के रामकोला में हुई हत्या के मामले में कुशीनगर पुलिस ने 29 अक्टूबर को आरोपित को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा था। आज मंगलवार को वह बंदी मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। हत्यारोपित बंदी के फरार (Absconding) होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में 28 सितंबर 2022 की रात पूजा (35) पुत्री कांता प्रसाद की हत्या हुई थी। हत्यारे ने दीवार पर तीन लोगों का नाम खून से लिखा था। इस मामले में महिला के पिता कांता प्रसाद की तहरीर पर मृतका की सास समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के गहनो खिहारन बरूआ बाजार के रहने वाले प्रवीण पाल उर्फ प्रदीप पाल पुत्र रामअजोर पाल ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे दबोच कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि अपनी प्रेमिका के भाई और पिता को सबक सीखाने के लिए उसने उनके पड़ोस के विधवा को लोहे के नुकीले राड से गोद कर मार डाला और इसके बाद उन लोगों का नाम दीवार पर लिख दिया था। जिससे पुलिस उन्हें जेल भेज दे।

पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रवीण पाल को 29 अक्टूबर को कुशीनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से जिला कारागार देवरिया भेजा गया। जेल पहुंचने के बाद उसने बंदी रक्षकों से पेट दर्द की बात कही। इस पर जेल प्रशासन ने उसे जेल के डॉक्टर को दिखाया। जहां से चिकित्सक ने उसे सोमवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया, जहां से मंगलवार देर शाम वह फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सीओ श्रीयश त्रिपाठी व कोतवाल कपिलदेव चौधरी मेडिकल कालेज पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात बंदीरक्षकों से पूछताछ की। फरार बंदी को ढूंढ़ने के लिए पूरा अस्पताल खंगाल डाला गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसे ढूढ़ रही थी।

देवरिया जेल अधीक्षक बीएन मिश्र ने बताया कि कुशीनगर जिले के रामकोला थाना से आए हत्यारोपित प्रवीण पाल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। इलाज के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Tags: crime newsDeoria News
Previous Post

जुआ खेल रहे सात जुआरी गिरफ्तार

Next Post

दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुई 50 हजार की एनर्जी ड्रिंक बोतल बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
arrested

दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुई 50 हजार की एनर्जी ड्रिंक बोतल बरामद

यह भी पढ़ें

Avnish Awasthi

शारदीय नवरात्रि, दशहरा तथा चहल्लुम के मद्देनजर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन

19/09/2021
Nandini Krishak Samriddhi Yojana

समृद्धि की राह दिखा रही योगी सरकार की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

14/12/2025

 आयशा शर्मा की बोल्ड फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, अदाएं देखकर फिदा हुए फैंस

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version