• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Amit Mohan Prasad

Amit Mohan Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,63,769 सैम्पल की जांच की गयी है।

कल जनपदों से 01 लाख 16 हजार 244 सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5,52,64,433 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 251 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 561 लोग तथा अब तक 16,77,611 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना के कुल 4,569 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2,774 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,11,849 घरों के 17,21,75,021 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ, सावधानी बरती जाए : सहगल

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,41,497 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है।  2,15,50,317 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 40,22,263 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,55,72,580 डोजें लगायी गयी हैं।

उन्होंने बताया कि कल 21 जून से वैक्सीनेशन को और गति प्रदान करने के लिए क्लस्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन का पायलट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके तहत एक-तिहाई विकास खण्डों में यह कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। गांव में टीकाकरण पंचायत घरों अथवा स्कूलों में किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए चिकित्सकों की टीम बैकअप के लिए तैयार रखी जायेगी।

उन्होंने बताया कि क्लस्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन 01 जुलाई से पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags: Amit mohan prasadCorona vaccination
Previous Post

कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ, सावधानी बरती जाए : सहगल

Next Post

यूपी में 31 अगस्त तक 10 करोड़ को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Booster dose

यूपी में 31 अगस्त तक 10 करोड़ को लगेगी कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना के अधिकारी शहीद

02/09/2020
Deepak Boxer

मैक्सिको से दिल्ली लाया गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक बॉक्सर

05/04/2023
petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version