• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोजाना करें इस फल का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

Writer D by Writer D
14/07/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Banana

Banana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मी (Summer) का मौसम आ गया है जिसमें सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है और इसके लिए सबसे जरूरी चीज हैं आपका उचित खानपान। इस दौरान सेहतमंद रहने के लिए फलों के सेवन की सलाह दी जाती है क्योंकि ये विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स समेत पोषण से भरपूर होते हैं। इस मौसम में आप अपनी दिनचर्या में केले (Banana) को भी शामिल कर सकते हैं जिससे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

केले (Banana) को उर्जा का पावर हाउस भी कहा जाता है, क्योंकि यह एनर्जी बूस्टर का काम भी करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह केले का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानें इसके बारे में…

दिल को रखता है दुरुस्त

हार्ट की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो हर दिन केले का सेवन करें। इसमें पोटैशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है। यह हार्ट को सही तरीके से काम करने में हेल्प करता है। केले में विटामिन बी 6 की भी प्रचुरता होती है। यह भी हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।

कमजोरी दूर करने में फायदेमंद

केले में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। इससे आपका पेट जल्दी भर जाता है। आप नाश्ते में केले का सेवन कर सकते हैं। कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में नाश्ता छूट जाता है। ऐसे में आप केले का सेवन कर सकते हैं। ये आपको एनर्जी देता है। ये आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक बड़ी समस्या है कि उन्हें कौन से फलों का सेवन करना चाहिए। चूंकि केला स्वाद में मीठा होता है तो ज्यादातर लोग केला खाने से बचते हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मधुमेह रोगियों को केला खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है। फाइबर का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

केले (Banana) में पानी और फाइबर होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं। एक मध्यम आकार का केला एक व्यक्ति की एक दिन की जरूरत का लगभग 10% फाइबर प्रदान करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। केला पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में भी काफी मदद करता है।

स्ट्रेस भगाए

स्ट्रेस में केला काफी फायदेमंद होता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व पाया जाता है। यह शरीर में सेरोटोनिन बनाने का काम करता है। स्ट्रेस को कम करने में सेरोटोनिन काफी काम आता है। मतलब अगर आप केला खाते हैं तो स्ट्रेस आपके पास भी नहीं फटकता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखता है

केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये हड्डियों की समस्या को दूर करता है। इसमें जोड़ों दर्द आदि शामिल है। नियमित रूप से केले का सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

यदि आप ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की वजह से परेशान रहते हैं या फिर आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है तो केला का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर के अंदर रक्त संचार ठीक रखता है।

किडनी के लिए फायदेमंद

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता हैं। पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थ के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और कोशिकाओं के अंदर और बाहर पोषक तत्वों और अपशिष्ट उत्पादों की गति को नियंत्रित करता है। यह दिल की धड़कन को नियमित रखता है और रक्तचाप पर सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है। पोटैशियम लोगों की किडनी में पथरी के जोखिम को कम कर सकता है। यह किडनी को स्वस्थ रखता है।

Tags: bananas the perfect summer snack for health and wellnessbenefits of eating bananas during the summer seasonhealth benefits of banana in summerhow bananas can improve your health in summerhow bananas can keep you healthy in the summer monthsnutritional benefits of eating bananas in hot weathersummer fruit why bananas are good for yousummer nutrition why bananas should be part of your diettop health benefits of consuming bananas during summerwhy eating bananas in summer is good for your body
Previous Post

खट्टी-मीठी लौंजी बढ़ाएगा खाने का जायका

Next Post

आज बनाएं ‘हांडी मटन’, दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Next Post
Handi Mutton

आज बनाएं ‘हांडी मटन’, दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद

यह भी पढ़ें

Gems Hot Chocolate

बच्चों के लिए खास जेम्स हॉट चॉकलेट

09/02/2025

योगी का नाम सुनकर बढ़ जाती है गुंडों की धड़कनें : राजनाथ

25/11/2021
Sanju Samson

सैमसन ने बताया- कोरोना के चलते मिले ब्रेक में अपनी पावरहिटिंग पर किया काम

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version