• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Airtel के इस ऑफर की ये शर्त जरूर जान लें, वरना हो जाएगा नुकसान!

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Business, Main Slider, Tech/Gadgets
0
Airtel

Airtel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एयरटेल यूजर्स के लिए एक जरूरी सूचना है। यदि आपने एयरटेल के ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ प्रोग्राम के तहत ऑफर लिया है या लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपको एक जरूरी शर्त जरूर माननी होगी।

यदि आपने इस शर्त को तोड़ा तो आपको इस ऑफर के फायदे नहीं मिल पाएंगे। बता दें कि मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत एयरटेल ने पिछले सप्ताह यह घोषणा की थी कि 12000 रुपये तक के 4G स्मार्टफोन की खरीद पर एयरटेल यूजर 6000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।

पहले पूरा ऑफर समझ लें

रु 6000 का कैशबैक पाने के लिए ग्राहक को सबसे पहले एक स्मार्टफोन खरीदना होगा, जिसकी कीमत 12000 रुपये तक हो सकती है। इसके बाद उसे हर महीने एयरटेल का रु 249 या उसके ऊपर का प्रीपेड रिचार्ज करवाना होगा। यह रिचार्ज एक बार नहीं, बल्कि लगातार 36 महीने तक करवाना होगा। यदि ग्राहक 36 महीने तक रु 249 या उसके ऊपर का रिचार्ज करवाता है तो उसे एयरटेल की तरफ से दो हिस्सों में रु 6000 का कैशबैक दिया जाएगा।

कैशबैक की पहली किस्त उपभोक्ता को 18 महीनों के बाद मिलेगी। मतलब लगातार 18 महीने रिचार्ज कराने के बाद उपभोक्ता को पहली किस्त जारी की जाएगी, जोकि रु 2000 होगी। बाकी का बचा हुआ रु 4000 ग्राहक को तब मिलेगा जब उसके 36 महीने पूरे हो जाएंगे। मतलब लगातार 36 महीने तक यदि वह रिचार्ज कराता रहता है तो उसे अंत में रु 6000 का कैशबैक मिल जाएगा। बता दें कि इस स्कीम में लगभग 150 से ज्यादा स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं। आप एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर स्मार्टफोन्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

कोई ग्राहक चाहे तो रु 6000 वाला फोन भी ले सकता है। 3 साल का समय पूरा होने के बाद उसे अपने हैंडसेट की पूरी कीमत कैशबैक में मिल जाएगी। मतलब उसका हैंडसेट बिल्कुल फ्री हो जाएगा।

ये शर्त अच्छे से समझ लेना

एयरटेल की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा प्लान के खत्म होने के 24 घंटों के अन्दर यूजर्स अगला रिचार्ज करते रहें। यदि यूजर्स ऐसा नहीं करते हैं, तो इसे लगातार रिचार्ज नहीं माना जाएगा और 6,000 रुपये का कैशबैक नहीं दिया जाएगा।

पहले रिचार्ज के लिए 30 दिन

यह ऑफ़र केवल उन स्मार्टफोन्स पर लागू है जो 8 अक्टूबर 2021 या उसके बाद खरीदे गए हैं। खरीदा गया हैंडसेट केवल 4G Android डिवाइस होना चाहिए। खरीद के बाद पहला रिचार्ज करने के लिए 30 दिन का समय होगा। अगर यूजर्स इससे ज्यादा समय लेते हैं तो उन पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।

Tags: #airtelAirtel feautresairtel offerAirtel Recharge
Previous Post

योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दी दिवाली की सौगात, मिलेगा 30 दिन का बोनस

Next Post

Instagram ने जारी हुआ ये जबरदस्त फीचर, बस करना होगा ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Tech/Gadgets

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
instagram

Instagram ने जारी हुआ ये जबरदस्त फीचर, बस करना होगा ये काम

यह भी पढ़ें

Ricky Ponting

लाइव कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

02/12/2022
Cold Store Accident

कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

24/02/2023

महिलाओं के मंत्रालय में तालिबान ने महिला कर्मचारियों को ही किया बैन

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version