• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेगनेंसी में जरूर लें ये पोषक तत्‍व, शिशु के लिए है बेहद फायदेमंद

Writer D by Writer D
14/08/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
pregnancy

गर्भावस्था

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान स्‍वस्‍थ रहने और शिशु के सही विकास के लिए आहार का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। फल सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्‍दी फैट्स को अपनी डायट में शामिल कर आप संतुलित आहार ले सकती हैं। हालांकि, कुछ ऐसे पोषक तत्‍व भी हैं जो प्रेगनेंसी के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड शिशु को न्‍यूरल ट्यूबडिफेक्‍ट, बच्‍चे के दिमाग और स्‍पाइनल कॉर्ड में कोई गंभीर असामान्‍यता से बचाता है। आप सप्‍लीमेंट और खाद्य पदार्थों से फोलिक एसिड ले सकती हैं। कंसीव करने से पहले और प्रेगनेंसी (Pregnancy) के नौ महीनों में महिलाओं को 400 से 1,000 मिग्रा फोलिक एसिड प्रतिदिन चाहिए होता है। हरी पत्‍तेदार सब्जियों, खट्टे फलों और बींस फोलेट का प्राकृतिक स्रोत हैं।

कैल्शियम

मां और बच्‍चे दोनों को मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम परिसंचरण, मस्‍कुलर और तंत्रिका तंत्र के सामान्‍य रूप से कार्य करने में मदद करता है। प्रतिदिन प्रेगनेंट महिला को 1,000 से 1,300 मिग्रा कैल्शियम की जरूरत होती है। डेयरी उत्‍पादों से आसानी से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा ब्रोकली और केल में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।

गर्भावस्‍था (Pregnancy) के दौरान पर्याप्‍त मात्रा में कैल्शियम न लेने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेकर शिशु तक पहुंचाने लगता है। इसकी वजह से महिलाओं को आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं और आसानी से टूट सकती हैं।

आयरन

आयरन एक तरह का खनिज पदार्थ है और हीमोग्‍लोबिन बनाने के लिए शरीर इसका इस्‍तेमाल करता है। हीमोग्‍लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो फेफड़ों से ऑक्‍सीजन लेकर पूरे शरीर तक पहुंचाता है। सामान्‍य महिलाओं के मुकाबले गर्भवती महिलाओं को दोगुनी मात्रा में आयरन की जरूरत होती है।

गर्भवती महिला को प्रतिदिन 27 मिग्रा आयरन की जरूरत होती है। आप लीन मीट, अंडे, सीफूड, अनाज, ब्रेड, हरी पत्‍तेदार सब्जियों, बींस, नटस, किशमिश और सूखे मेवों से आयरन ले सकती हैं। गर्भावस्‍था में पर्याप्‍त आयरन न लेने पर संक्रमण, एनीमिया, थकान, प्रीमैच्‍योर लेबर, जन्‍म के समय शिशु का वजन कम होने जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

विटामिन डी

कैल्शियम सोखने में विटामिन डी मदद करता है। ये नसों, मांसपेशियों और इम्‍यून सिस्‍टम के लिए भी जरूरी होता है। इम्‍यून सिस्‍टम शरीर को संक्रमण से बचाता है और विटामिन डी बच्‍चे की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को प्रतिदिन छह सौ आईयू की जरूरत होती है। आप प्रीनैटल विटा‍मिन और विटामिन डी युक्‍त खाद्य पदार्थों से इसकी पूर्ति कर सकते हैं। फैटी फिश, दूध और अनाज में विटामिन डी प्रचुरता में पाया जाता है। धूप के संपर्क में आने पर भी विटामिन डी बनता है।

आयोडीन

आयोडीन एक प्रकार का खनिज पदार्थ है जिसकी जरूरत थायराइड हार्मोन बनाने के लिए होती है। शिशु के मस्तिष्‍क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए आयोडीन की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को प्रतिदिन 220 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है। आप मछली, दूध, चीज, योगर्ट और आयोडाइज्‍ड नमक से आयोडीन की पूर्ति कर सकती हैं।

Tags: Importance of vitamins during pregnancynutrients during pregnancynutrients required during pregnancynutrition in pregnancy guidelinespregnancy me vitamin c ke faydeprenatal vitamins for womenvitamins during pregnancy first trimesterगर्भावस्था में पोषण का महत्व
Previous Post

डायबिटीज से लेकर इन सभी बीमारियों से बचाता है ये मसाला

Next Post

आर्थिक तंगी दूर कर सकती है चांदी, करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
chandi ke upae

आर्थिक तंगी दूर कर सकती है चांदी, करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

CM Dhami

कुंभ-2027 की सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी हों, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही: मुख्यमंत्री धामी

09/02/2026
Attack on police team

चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

21/04/2021
Sarla Jatav

पूर्व दस्यु सुंदरी सरला जाटव को मिली जमानत, 17 साल बाद जेल से निकली बाहर

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version