• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरी सुरक्षा नहीं रेकी की जा रही है : अब्दुल्लाह आजम

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Abdullah Azam

Abdullah Azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद खां)। स्वार टाण्डा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सपा सांसद आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म ने निर्वाचन आयोग से मण्डलायुक्त को हटाने से लेकर अपनी सुरक्षा पर भी सवाल उठाया। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्यवाहियों पर उंगली उठाई।

शुक्रवार को अब्दुल्लाह आज़म ने अपने आवास पर हुई प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग एक तरफ तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है और दूसरी तरफ लोगों को मुकदमों के नाम पर धमकाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 40 से 50 हज़ार लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं ऐसे लोगों को मुचलका में पाबंद किया गया है जिनके खिलाफ आज तक एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।कहा लोगों में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। रामपुर में मुकदमों को मजाक बना दिया है यह सब मुरादाबाद के कमिश्नर करा रहे हैं उनके यहां रहते निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है। चुनाव आयोग इस मामले का संज्ञान लें और कमिश्नर को यहां से हटाए। उन्होंने मुरादाबाद के कमिश्नर पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है कहा कि कल भी एक कार्यकर्ता को कार्यालय से निकलने के बाद एसओजी ने पकड़ लिया। जिसे कई घंटे बाद छोड़ा गया हजारों लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए गए हैं और सपा के लोगों की सूची बनाई गई है।

नामांकन के पर्चे के सवाल पर अब्दुल्लाह आज़म बोले वो रिटर्निंग अधिकारी के सामने है। उसका यहाँ ज़िक्र करने से कोई फायदा नहीं। लेकिन मैं उन लोगो से (अपने विरोधियों से) कहूंगा की आप मज़बूती से चुनाव लड़ो। अगर मैं गलत हूँ तो मुझे हराओ। आपके साथ अधिकारी है। आपके साथ पुलिस है। आपके साथ दो-दो सरकारे है। मैं तो अकेला हूँ। मेरे साथ जो पुलिस वाले चल रहे है मुझे उन पर ही भरोसा नहीं है। वो ही किसी चीज़ में रख दे या वो ही गोली मार दें। मैं तो अकेला हूँ, सुरक्षा कर्मी मेरी सुरक्षा के लिए नहीं मेरी रेकी के लिए लगाए गए है। मैं कहा हूँ किससे मिल रहा हूँ। नामांकन में दो उम्र मामले पर अब्दुल्लाह आज़म बोले कि 29 को उसकी स्क्रूटनी होगी। जो होगा आपको पता चल जाएगा। बहुत लोगो का चुनाव सिर्फ इस बात पर है कि इसका पर्चा कैंसिल हो जाए तो वो चुनाव जीत जाएंगे। अब तक तो वो रेस में अकेले ही भाग रहे थे। अब दूसरा दौड़ने वाला आया है। मेरे नामांकन से डरे हुए क्यों है। उनको पता है की 10 मार्च को क्या होगा। जो चीज़े अदालत में है उसका पब्लिक में ज़िक्र करना सही नहीं है।

अब्दुल्ला आज़म ने मुरादाबाद कमिश्नर पर लगाया आरोप, कही ये बात

अब्दुल्लाह आज़म ने वायरल वीडियो पर कहा कि जो साहब मुझे टोक रहे है वो खुद ही मास्क नहीं लगाए हुए थे। रामपुर में मुकदमो को मज़ाक बना दिया गया है। ऐसा माहौल है जैसे रामपुर में अन डिक्लेयर्ड इमरजेंसी हो। कहा रामपुर में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं मंडलायुक्त के इशारे पर ही एक ही पार्टी से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है हमें चुनाव प्रचार तक नहीं करने दिया जा रहा है हम जहां जाते हैं वहां पर एक वैगनआर कार में बैठकर कुछ पुलिसकर्मी पहुंच जाते हैं और लोगों को मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है। कहा जब मंडलायुक्त के कमरे में बैठकर यह तय होगा कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा तो कैसे निष्पक्ष चुनाव होगा। कहा इसलिए चुनाव आयोग से मेरी मांग है कि मंडलायुक्त को हटाया जाए।

आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और रामपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव में भी धांधली कराई गई थी कमिश्नर अब फिर उसी तरह रामपुर में विधानसभा चुनाव में धांधली कराना चाहते हैं। इस संबंध में हमने शिकायत कर दी है और जल्द ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और सारे प्रकरण से अवगत कराएगा ताकि रामपुर में निष्पक्ष चुनाव हो सके।

किसानों के हक के लिए आखिरी तक लड़ेंगे : अखिलेश यादव

कल एक सपा के कार्यकर्ता को पुलिस (एसओजी) ने उठा लिया जिसके बारे पुलिस अधिकारियों से मालूमात करने पर भी नहीं पता चल पा रहा था हालाँकि सपा के ज़िम्मेदारों और परिवार के लोगों की दखलंदाजी के बाद कई घंटे बाद रात को छोड़ा गया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के रामपुर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अच्छी बात है वह रामपुर आएं और यहां आकर बताएं कि लोगों की ऑक्सीजन की कमी से किस प्रकार मौतें हुई हैं। किसानों से भी मिलें रामपुर के किसान नवरीत सिंह की दिल्ली में हुई मौत पर भी जवाब देना चाहिए और लखीमपुर की घटना में भी रामपुर के किसान घायल हुए थे इस पर भी बताएं।

Tags: Abdullah AzamElection 2022elections 2022Rampur NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

देश में कोरोना हुआ सुस्त, 24 घंटे में मिले 2.35 लाख नए मरीज

Next Post

BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना के ख़िलाफ आचार संहिता और महामारी उलंघ्न में मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना के ख़िलाफ आचार संहिता और महामारी उलंघ्न में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

rate of pulses

एक हफ्ते में दाल, तेल से लेकर आटा-चावल तक के दाम में 15 फीसद तक की आई गिरावट

08/10/2020

ऐसे करें लम्बे बालों की देखभाल, नहीं होगा कोई नुकसान

20/01/2022
Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version