• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैनी दून एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आया पत्थर, दूर तक ट्रैक पर घसीटती गई ट्रेन

Writer D by Writer D
01/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Naini Doon Express

Naini Doon Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। रेल मंडल में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही 1100 से अधिक यात्रियों से भरी नैनी दून एक्सप्रेस (Naini Doon Express) के सामने करीब 100 किलो का पत्थर आ गया। इससे इंजन का पहिया उठ गया और गाड़ी 100 मीटर तक घसीटती हुई गई। ड्राइवर ने समझदारी से किसी तरह ट्रेन को रोका।

घटना मंगलवार रात देर शाम 7:30 बजे की है। देहरादून से काठगोदाम के बीच चलने वाली (12091) नैनी दून एक्सप्रेस (Naini Doon Express)  स्योहारा से आगे बढ़ी तो ट्रैक पर रखा बड़ा पत्थर पहियों के नीचे आ गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण जोर से कट-कट की आवाज आई और बोगियां हिलने लगीं। ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए।

ड्राइवर ने फौरन ट्रेन की रफ्तार धीमी की और फिर ब्रेक लगाकर रोका। उतरकर देखा तो बड़ा पत्थर पटरियों और पहियों के बीच में था। ड्राइवर ने फौरन कंट्रोल को सूचना दी। मैकेनिकल विभाग की टीम ने मेवानवादा पहुंचकर औजारों से पत्थर के टुकड़े किए। इसके बाद बमुश्किल पहियों के बीच फंसे पत्थर को निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

कहां से आया इतना बड़ा पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्थर का वजन 100 किलो से ज्यादा था। इतना विशाल पत्थर ट्रैक पर कहां से आया, यह सवाल रेलवे अधिकारियों को परेशान कर रहा है। जिस क्षेत्र में घटना हुई वहां आरपीएफ पेट्रोलिंग नहीं करती है, लेकिन रेलवे के ट्रैकमैन वहां पेट्रोलिंग करते हैं। इंजीनियरिंग विभाग के जिम्मेदारों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जहां घटना हुई वहां आम लोगों की आवाजाही भी नहीं है। ट्रैक पर बड़ा पत्थर कैसे आया, इसकी जांच कराई जा रही है।

JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

ड्राइवर की समझदारी से हादसा बच गया। ट्रेन संचालन भी प्रभावित नहीं हुआ। हम इस मामले की तह तक जाएंगे की ट्रैक पर इतना बड़ा पत्थर कैसे आया। रेलवे स्टाफ ने वहां पेट्रोलिंग भी की थी। इस घटना की जांच शुरू की जा चुकी है।- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

Tags: Muradabad newsNaini Doon ExpressTrain accidentup news
Previous Post

JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Next Post

जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
GST

जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पार

यह भी पढ़ें

जिंदा जलाया

घर में घुसकर दबंग ने नाबालिग को जिंदा जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर

07/11/2020
divyangjan

प्रदेश के हर दिव्यांग को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार

26/02/2025

देशभर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 22 हजार 431 नए केस दर्ज

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version