• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव भक्तों की आस्था का सम्मान हमारा कर्तव्य…, दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर बोले दुकानदार

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kanwariyas

Kanwar Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 पर पड़ने वाले कांवड़ मार्ग पर सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य कर दिया है। उद्देश्य यह है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को यह जानकारी हो सके कि वे जिस दुकान पर भोजन कर रहे हैं, वह किसकी है।

सरकार के इस निर्देश पर प्रशासन सख्ती से अमल करवा रहा है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और दुकानदारों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हाईवे पर ढाबा और रेस्टोरेंट चलाने वाले मुस्लिम दुकानदारों ने भी इस फैसले का खुले तौर पर समर्थन किया है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु शिवभक्त होते हैं, उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानों, होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिले के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर नेम प्लेट अनिवार्य है।

सरकार के इस फैसले को लेकर दुकानदारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं। इसलिए जिस दुकान पर बैठकर वे खाना खाते हैं तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह किसकी दुकान है। मुस्लिम समुदाय के जो लोग अपने ढाबे चलाते हैं या दुकान लगाते हैं, उनका भी कहना है कि वह इस आदेश का पालन करेंगे और अपने होटल दुकानों पर नेम प्लेट लगाएंगे।

वहीं जब कावड़ियों से बात की तो उनका साफ तौर पर कहना था कि सरकार ने जो यह नेम प्लेट लगाने की पहल की है, वह बहुत अच्छी है, क्योंकि बहुत से लोग खाद्य पदार्थों की दुकान लगाकर कांवड़ियों का धर्म भ्रष्ट करने का काम करते हैं। जब प्रतिष्ठानों पर नेम प्लेट लगेगी तो शिव भक्तों को यह पता होगा कि वह किसकी दुकान पर बैठकर खा पी रहे हैं।

Tags: Kanwar Yatraup newsUttarakhand News
Previous Post

जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में जाए तेजी: सीएम धामी

Next Post

सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाया जाय: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
Next Post
cm dhami

सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए मजबूत मैकेनिज्म बनाया जाय: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विजयदिवस पर शहीद नायकों को किया गया याद, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

16/12/2023
पीएम मोदी PM Modi

वडोदरा सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

18/11/2020
joe biden

इजरायली अपने फैसले खुद ले सकते हैं: जो बाइडन

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version