• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंज गलिन में छड़ीमार होली खेल रहे नंदलाल, गोकुल में उड़ा गुलाल

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले में यूं तो चहुंओर होली (holi) की धूम मची हुई है। वहीं मंगलवार को भगवान बालकृष्ण की नगरी गोकुल (Gokul) में छड़ीमार होली खेली गई। जिसमें हुरियारिनों (गोपियां) ने छड़ियां बरसाईं तो बालकृष्ण के स्वरूपों ने अपने डंडे से उनकी छड़ियां से बचाव किया। सुधबुध खोकर श्रद्धालु छड़ीमार होली का आनंद लिया।

गौरतलब हो कि, बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाती है, लेकिन गोकुल में भगवान का बाल स्वरुप होने के कारण होली छड़ी से खेली जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ। उनका बचपन गोकुल बीता। यही कारण है कि यहां की होली पूरे ब्रज से अलग है। भक्ति भाव से भक्त सबसे पहले बाल गोपाल को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर नन्द भवन से मुरलीधर घाट ले जाते हैं। जहां भगवान बगीचे में भक्तों के साथ होली खेलते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने पहली होली गोकुल में ही खेली थी। भगवान का बाल स्वरूप होने के कारण गोकुल में छड़ीमार होली होती है।

ठाकुर द्वारकाधीश ने उड़ेला अबीर गुलाल, टेसू के रंगों से खेली भक्तों संग होली

मंगलवार को गोकुल की गलियों में सुबह से ही आस्था का रंग बरस रहा था। श्रद्धालु होली खेलने को व्याकुल थे। नंदभवन नंदकिला मंदिर में आस्था का रंग गाढ़ा होता जा रहा था। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। मुरलीधर घाट पर पहुचंने के लिए भगवान का डोला सज गया था। ठाकुरजी की आरती मथुरादास, बिठ्ठल शर्मा ने की। हुरियारिनें (गोपियां) दूध पीकर छड़ी बरसाने को व्याकुल हो रहीं थीं। मंदिर से जैसे ही डोला भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप के साथ मुरलीधर घाट की ओर बढ़ा तो तीनों लोकों की मस्ती गोकुल में सिमट गई। श्रद्धा के फूलों से गलियां महक उठीं। ठाकुरजी फूलों की होली खेलते हुए मुरलीधर घाट की ओर बढ़ रहे थे। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे और सभी होली की मस्ती में सराबोर हो गए। घोड़ों पर चल रहे द्वारपाल भगवान के आने का संकेत दे रहे थे।

लठमार होली की मस्ती में सराबोर हुआ राधारानी का गांव

मुरलीधर घाट पर छड़ीमार होली शुरू हुई तो मस्ती की थाह नहीं रही। अबीर-गुलाल के बदरा छा गए। सोलह श्रृंगार किए हुरियारिनों (गोपियां) जिधर छड़ी चलातीं, उधर ही भगदड़ मच जाती। प्रेम पगी छड़ियों खाकर हुरियारे (ग्वाले) भी निहाल हो रहे थे। हुरियारिनें (गोपियां) छड़ी बरसाती रहीं और हुरियारे (ग्वाले) छड़ी खाते रहे। श्रद्धालुओं को भी इस नयनाभिराम होली में परमानंद मिल रहा था। मुरलीधर घाट पर छड़ीमार होली का रंग जम गया। यहां से ठाकुरली का डोला अबीर-गुलाल की होली खेलते हुए मंदिर की ओर बढ़ा। ठाकुरजी के मार्ग में अबीर-गुलाल के बदरा छा गए।

जो रस बरस रहौ बरसाने सो रस तीन लोको में नाय

ठाकुरजी की जय-जयकार ने वातावरण में श्रद्धा का रंग भर दिया। श्रद्धालु एक-दूसरे पर रंग भी डाल रहे थे। मंदिर पर पहुंचने पर छड़ीमार होली का समापन संध्या आरती से हुआ। हुरियारिनों (गोपियां) को फगुला दिया गया। गोकुल में होली द्वादशी से शुरू होकर धूल होली तक चलती है। इस दौरान भगवान केवल एक दिन द्वादशी के दिन ही नंद भवन से निकलकर होली खेलते हैं। बाकी के दिन मंदिर में ही होली खेली जाती है। यहां की होली को देखने के लिए देश-विदेश से भी लोग आते हैं और छड़ीमार होली का आनंद उठाते हैं।

Tags: Braj ki holiholi 2022holi celebraaaaaaaaaaaaaaaaaailathmar holimathura newsup news
Previous Post

डॉ. कफील को सपा ने बनाया MLC चुनाव का प्रत्याशी

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

hrithik

ऋतिक रोशन ओटीटी पर मचाएंगे धमाल, ‘द नाइट मैनेजर’ के एडेप्टेशन में करेंगे काम

27/12/2020
कंगना रनौत Kangana Ranaut

कंगना रनौत बोलीं-आखिर मुंबई पीओके जैसा क्यों महसूस कर रही है?

03/09/2020
UP Board

UP Board एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, UPMSP ने जारी की शेड्यूल

01/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version